मध्य प्रदेश छिंदवाड़ा से मनीष इंगौले की रिपोर्ट
गरीबदास जी महाराज के देवलोक गमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने शोक व्यक्त किया
छिंदवाड़ा। परम पूज्य 1008 गरीबदास जी महाराज चौरागढ महादेव मंदिर वाले के देवलोक गमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि गुरुदेव गरीबदास जी महाराज का देवलोक गमन संपूर्ण समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने कहा कि गुरुदेव का आशीर्वाद हमेशा सभी के ऊपर बना रहे।

