प्लेस:बरहरवा
रिपोर्ट:ओम प्रकाश साह
*महिला बाल विकास समिति सभापति कल्पना सोरेन से विधायक निसात आलम ने मुलाकात कर नववर्ष का दिया बधाई*
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी सह महिला बाल विकास समिति के सभापति कल्पना सोरेन से समिति के सदस्य सह पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात आलम ने रांची में मुलाकात कर उन्हें नव वर्ष की बधाई दिया मुलाकात के बाद विधायक निसात आलम ने बताया कि महिला बाल विकास समिति के सभापति सह विधायक कल्पना सोरेन से औपचारिक मुलाकात के दौरान नववर्ष की बधाई दिया गया है उनके नेतृत्व में हम लोगों महिला बाल विकास समिति बैठक कर योजनाओं की समीक्षा और क्रियान्वयन तथा गति को लेकर चर्चा करते रहते हैं समिति के सभापति होने के नाते यह एक मुलाकात थी विधायक निसात आलम ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस और झामुमो गठबंधन के मुखिया हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड का चौमुखी विकास हो रहा है हम लोग अपनी समिति के बैठक भी करते हैं और योजनाओं की गति देने में सहयोग करते हैं हम सभी को मिलकर झारखंड को आगे बढ़ाना है महिलाएं एवं बच्चों को उसके अधिकार का संरक्षण करना है झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में विकास की गाड़ी आगे बढ़ चुकी है इसे निरंतर आगे बढ़ते रहने देना है