रेहान ख़ान रिपोर्टर फर्रुखाबाद
9452755077
रामनगरिया मेला: जूना अखाड़ा पहुंचे जर्मनी-फ्रांस के नागरिकमहंत सत्यगिरी से मिले, व्यवस्थाओं से हुए प्रभावित,
फर्रुखाबाद के मेला श्री रामनगरिया में 10 जनवरी को जर्मनी निवासी हेलमंड और फ्रांस निवासी डार्को विलियम जूना अखाड़ा पहुंचे। उन्होंने संत समिति के अध्यक्ष महंत सत्यगिरी जी महाराज से भेंट कर आशीर्वाद लिया।विदेशी नागरिक अखाड़े की व्यवस्थाओं से काफी प्रसन्न दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि पूरे मेला क्षेत्र में सबसे सुंदर व्यवस्था अखाड़े में है। मौजूद संतों ने उन्हें मेला के इतिहास के बारे में जानकारी दी।
जर्मनी निवासी हेलमंड ने बताया कि वह पिछले 55 वर्षों से लगातार भारत आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के कई हिस्सों में जाने का अवसर मिला है, पर यहां आकर जो शांति और अध्यात्म की अनुभूति हुई है, उसका वर्णन करना संभव नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि उनके मित्रों ने पहले ही महाराज सत्यगिरी जी से मिलने की सलाह दी थी। हेलमंड ने हर वर्ष भारत आकर महाराज जी के क्षेत्र में निवास करने की इच्छा जताई।
फ्रांस निवासी डार्को विलियम ने कहा कि यह उनका दूसरी बार भारत दौरा है। उन्होंने महाराज जी से मिलकर हुई आध्यात्मिक अनुभूति को अद्भुत बताया। डार्को विलियम ने अगले वर्ष फिर आने और महाराज जी के साथ कई दिन रहकर भारतीय संस्कृति व अध्यात्म को करीब से जानने का प्रयास करने की बात कही।संत समिति के अध्यक्ष महंत सत्यगिरी ने विदेशी नागरिकों को भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और मेला रामनगरिया के इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने उन्हें अगले वर्ष फिर आने का निमंत्रण दिया। महंत सत्यगिरी ने कहा कि सनातन से अच्छा कोई धर्म नहीं है, क्योंकि इसी धर्म में सभी धर्मों और संप्रदायों के लिए समान मान-सम्मान बताया गया है।
इस अवसर पर फर्रुखाबाद विकास मंच के जिलाध्यक्ष भईयन मिश्रा, कोमल पांडे, श्यामेंद्र दुबे, विनीत द्विवेदी, अनिल द्विवेदी, विनीत चौहान, विशाल गंगवार, श्यामलपुरी, विपिन पुरी, झंझट गिरी, सुमित गुप्ता, सागर गुप्ता, सागरपुरी और दुष्यंत दीक्षित सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

