रिपोर्ट भरतसिंह आर ठाकोर अरवल्ली गुजरात
*राज्य के 2666 गाँवों को मिलेगा अपना ग्राम पंचायत घर*
*मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में 663 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले ग्राम पंचायत घर-सह-पटवारी आवासों का एक साथ एक ही स्थान से ई-शिलान्यास करने का समारोह आयोजित हुआ*
*गुजरात की सभी ग्राम पंचायतों को उनका अपना पंचायत घर देकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए सेचुरेशन के विचार को साकार कराने के लिए राज्य सरकार का महत्वपूर्ण निर्णय*
*मुख्यमंत्री ने आणंद के भादरण से ‘मुख्यमंत्री ग्रामोत्थान योजना’ लॉन्च की*
*पंचायत मंत्री श्री ऋषिकेशभाई पटेल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री रमणभाई सोलंकी तथा पंचायत राज्य मंत्री श्री संजयसिंह महिडा की प्रेरक उपस्थिति*
*तहसील मुख्यालय हो और नगर पालिका न हो; ऐसे 114 गाँवों को ‘मुख्यमंत्री ग्रामोत्थान योजना’ के प्रथम चरण में समाविष्ट किया जाएगा, ऐसे गाँवों को शहरी समकक्ष सुविधा मिलने से उनका गुणात्मक एवं सर्वांगीण विकास होगा**-: मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल :-*
• *आगामी समय में राज्य की 10 हजार से अधिक जनसंख्या वाली सभी ग्राम पंचायतों तक ‘मुख्यमंत्री ग्रामोत्थान योजना’ के विस्तार का लक्ष्य*
• *इस योजना के जरिये ग्रामीण एवं शहरी विकास के बीच ‘समग्र तथा संतुलित’ विकास का विजन ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र से साकार होगा*
• *महात्मा गांधी की ग्राम स्वराज की विचारधारा आज राष्ट्र निर्माण के संकल्प की प्रेरणास्रोत बनी है*
*गांधीनगर, 30 जनवरी :* मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल ने शुक्रवार को आणंद के भादरण में आयोजित समारोह से राज्य की 2666 ग्राम पंचायतों के लिए उनके अपने ग्राम पंचायत घर-सह-पटवारी आवासों का एक साथ एक ही स्थान से ई-शिलान्यास करते हुए स्पष्ट रूप से कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत के लिए गाँवों के इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर जो फोकस किया है, उसमें गुजरात अग्रसर रहने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस संदर्भ में श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा 100 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति का दिया गया सेचुरेशन अप्रोच गुजरात में साकार करने के लिए राज्य सरकार ने आगामी दिवसों में राज्य की सभी ग्राम पंचायतों को उनके अपने पंचायत घर-सह-पटवारी आवास देने का महत्वाकांक्षी निर्णय किया है।
मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि इन 2666 गाँवों में कुल 663 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले ग्राम पंचायत घर-सह-पटवारी आवासों के परिणामस्वरूप ग्रामीण नागरिकों को स्थानीय स्तर से ही सरकारी सेवाएँ आसानी से उपलब्ध होंगी।उन्होंने इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण गृह निर्माण मंत्री श्री ऋषिकेशभाई पटेल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री रमणभाई सोलंकी तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री संजयसिंह महिडा और अन्य महानुभावों की उपस्थिति में ‘मुख्यमंत्री ग्रामोत्थान योजना’ की राज्यव्यापी लॉन्चिंग भी की।
श्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि राज्य के 114 तहसील मुख्यालयों वाले ऐसे गाँव, जो तहसील मुख्यालय हैं; लेकिन नगर पालिका नहीं हैं, को ‘मुख्यमंत्री ग्रामोत्थान योजना’ के प्रथम चरण में समाविष्ट कर रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर, पानी, स्वच्छता, सोलर स्ट्रीट लाइट, ई-ग्राम, कम्युनिटी हॉल आदि शहरी समकक्ष आधुनिक सुविधाएँ प्रदान की जाएंगी।
उन्होंने जोड़ा कि शहरों पर बोझ कम हो तथा शहरों जैसी सुविधाएँ गाँवों में मिलें; इस आशय से आगामी समय में राज्य में 10 हजार से अधिक जनसंख्या वाली ग्राम पंचायतों को ‘मुख्यमंत्री ग्रामोत्थान योजना’ अंतर्गत लाने का राज्य सरकार का लक्ष्य है। इसके फलस्वरूप ग्रामीण एवं शहरी विकास के बीच अंतर घटेगा तथा ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ का प्रधानमंत्री का मंत्र समग्र एवं संतुलित विकास से साकार होगा।
मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल ने विकास की राजनीति को गति देने वाले प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की विजनरी लीडरशिप का उल्लेख करते हुए कहा कि विकास का स्केल व स्पीड बढ़े हैं। शहरों में बढ़ते शहरीकरण के दबाव को संतुलित करने के लिए ग्रामीण विकास को केन्द्र में रखकर विशेष आयोजन किया जा रहा है। इसमें ग्राम पंचायतों के उत्थान के लिए केन्द्रित ऐसा कार्यक्रम राज्य में पहली बार आयोजित हो रहा है।
उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के लिए ‘कैच द रेन’ अभियान अंतर्गत वर्षा जल संचय तथा भूमिगत जल रिचार्ज के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। हर विधायक को 50 लाख रुपए का विशेष अनुदान आवंटित किया गया है, जिससे स्थानीय स्तर पर रिचार्जिंग व्यवस्थाएँ की जा सकें। मुख्यमंत्री ने गाय आधारित प्राकृतिक कृषि अपनाने की अपील करते हुए सभी से भूमि का स्वास्थ्य सुधारने तथा भावी पीढ़ी को निरोगी भविष्य देने का संकल्प लेने को कहा।
30 जनवरी शहीद दिवस तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के निर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने पूज्य बापू को हृदयपूर्वक श्रद्धांजलि देकर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों का भाव स्मरण किया। श्री पटेल ने कहा कि गांधीजी ने ग्राम स्वराज का संदेश देकर गाँवों को स्वतंत्र एवं आत्मनिर्भर बनाने का मार्ग दर्शाया था। उनकी यह विचारधारा आज भी राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत बनी है।इस अवसर पंचायत एवं ग्रामीण गृह निर्माण मंत्री श्री ऋषिकेश पटेल ने गौरवपूर्वक कहा कि मृदु तथा दृढ़ मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में 663 करोड़ रुपए की लागत से समग्र राज्य में 2666 ग्राम पंचायत भवनों का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है, जिससे गुजरात के गाँवों के विकास की नई दिशा मिलेगी।
उन्होंने इस अवसर पर भादरण के सरपंच श्री उदयभाई पटेल को गाँव के सर्वांगीण विकास के लिए अभिनंदन दिया तथा विभिन्न जिलों के गाँवों के उपस्थित सरपंचों से भादरण गाँव से प्रेरणा लेने का अनुरोध किया।
उन्होंने कहा कि समग्र राज्य में सरपंच तथा पटवारी-सह-मंत्री एक ही स्थान पर बैठकर गाँव के विकास के लिए ठोस कार्य कर सकें; इसके लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल ने 10 हजार से अधिक आधुनिक ग्राम सचिवालय बनाने की मंशा व्यक्त कर महात्मा गांधी के कथन ‘गाँवों में भारत की आत्मा बसती है’ को सही अर्थ में सार्थक किया है।
समारोह में उपस्थित खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री रमणभाई सोलंकी ने महानुभावों का स्वागत करते हुए कहा कि आज का दिन गुजरात के ग्रामीण विकास के लिए गौरवपूर्ण है। राज्य की 2666 नई ग्राम पंचायतों के पंचायत घर-सह-पटवारी आवासों के ई-शिलान्यास तथा 114 गाँवों में ‘मुख्यमंत्री ग्रामोत्थान योजना’ की लॉन्चिंग के साथ सुदूरवर्ती नागरिक तक सुविधाएँ पहुँचाने का सरकार का संकल्प साकार हो रहा है। उन्होंने इसके लिए प्रजाभिमुख प्रशासन से युक्त भादरण जैसे गाँव के चयन के लिए हर्ष की भावना व्यक्त की।
साथ ही; उन्होंने भादरण गाँव के विकास मॉडल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस गाँव ने जन सहयोग तथा सुंदर प्रशासन द्वारा राज्य में एक नई राह दिखाई है। विशेषकर पानी के लिए मीटर सिस्टम लागू कर इस गाँव ने संसाधनों के कार्यक्षम उपयोग का उत्तम उदाहरण प्रस्तुत किया है।
इस अवसर पर जिला प्रभारी पंचायत राज्य मंत्री श्री संजयसिंह महिडा, वित्त राज्य मंत्री कमलेशभाई पटेल, सांसद श्री मितेशभाई पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हसमुखभाई पटेल, जिला अग्रणी श्री संजयभाई पटेल, विधायक सर्वश्री विपुलभाई पटेल, योगेशभाई पटेल, पंचायत विभाग के प्रधान सचिव श्री धनंजय द्विवेदी, विकास आयुक्त श्री हितेश कोया, जिला कलेक्टर श्री प्रवीण चौधरी, जिला विकास अधिकारी सुश्री देवहूति, जिला पुलिस अधीक्षक श्री गौरव जसाणी, निवासी अपर कलेक्टर श्री आर. एस. देसाई और बड़ी संख्या में विभिन्न जिलों के गाँवों के सरपंच उपस्थित रहे।


