आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।
दिनांक-25.01.2026*
*“गणतन्त्र दिवस-2026”*सभी देशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनायें एवं बधाई - आई0जी0 झाँसी*
*गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक झाँसी श्री आकाश कुलहरि महोदय होगें राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित*
*रेंज पुलिस के सभी अधि0/कर्म0गण को उनके उल्लेखनीय व सराहनीय सेवाओं व उत्कृष्ट कार्य करने पर पदक/प्रशंसा चिन्ह/सम्मान चिन्ह प्राप्त करने पर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सराहनीय एवं प्रसंशनीय कार्य हेतु किया गया प्रोत्साहित*
झांसी।77वें गणतन्त्र दिवस 26 जनवरी, 2026 के शुभ अवसर पर रेंज के पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को उनकी वीरता और अदम्य साहस, उल्लेखनीय व सराहनीय सेवाओं पर श्रीमान पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा सेवा अभिलेख एवं शौर्य के आधार पर उत्साहवर्धन हेतु उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह, सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह एवं प्रशंसा चिन्ह प्रदान किये गये हैं। झाँसी परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक झाँसी आकाश कुलहरि महोदय को उनके उत्कृष्ट सेवाओं हेतु “राष्ट्रपति पुलिस पदक” प्रदान किया गया है।झाँसी परिक्षेत्र के अधीनस्थ जनपदों में पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 महोदय द्वारा सेवा अभिलेख एवं शौर्य के आधार पर 01 निरीक्षक, 03 उपनिरीक्षक, 01 मुख्य आरक्षी को प्रशंसा चिन्ह प्रदान किया गया है।पुलिस महानिरीक्षक झाँसी परिक्षेत्र झाँसी आकाश कुलहरि महोदय द्वारा पदक/प्रशंसा चिन्ह/प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले अधि0/कर्मचारीगण को हार्दिक शुभकामनायें दी गयी एवं भविष्य में भी इसी प्रकार सराहनीय एवं प्रशंसनीय कार्य किये जाने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
पदक/प्रशंसा चिन्ह/प्रशस्ति पत्र विजेताओं की सूची, झाँसी परिक्षेत्र, झाँसी-राष्ट्रपति पुलिस पदक (उत्कृष्ट सेवाओं के आधार पर)-आकाश कुलहरि (आईपीएस), पुलिस महानिरीक्षक झाँसी परिक्षेत्र झाँसी, पुलिस महानिदेशक का सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह (सेवा अभिलेख के आधार पर) कुलदीप तिवारी, निरीक्षक ना0पु0 झाँसी। जाहर सिंह, उप निरीक्षक, ना0पु0, ललितपुर । पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह सिल्वर (शौर्य के आधार पर) जितेन्द्र सिंह तक्खर, उप निरीक्षक, ना0पु0, झाँसी।श्री अतुल कुमार, उप निरीक्षक, ना0पु0, झाँसी। मो0 शरीफ, मुख्य आरक्षी ना0पु0, झाँसी।
आनन्द बॉबी चावला झांसी।
