Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

फर्रुखाबाद: ट्रैक्टर चालकों को किया गया जागरूक, एक ओवरलोड तथा तीन टैक्स में बकाया ट्रक पकड़े

 फर्रुखाबाद ब्रेकिंग


ट्रैक्टर चालकों को किया गया जागरूक


रिपोर्ट सौरभ दीक्षित फर्रुखाबाद


 एक ओवरलोड तथा तीन टैक्स में बकाया ट्रक पकड़े

 जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी जी के निर्देशन में मेला रामनगरिया में ट्रैक्टर ट्राली की बढ़ती संख्या के दृष्टिगत एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत तथा यातायात प्रभारी सत्येंद्र कुमार द्वारा ट्रैक्टर चालकों को जागरूक किया गया। ट्रैक्टर चालकों को रोककर उनके लाइसेंस की जांच की गई तथा उन्हें अधिक संख्या में सवारी न बैठाने, तेज गति से वाहन न चलाने, इंडिकेटर आदि का प्रयोग करने तथा यातायात के अन्य नियमों का पालन करने की सलाह दी गई । यह भी जांच की गई की ट्रैक्टर ट्राली से मेले में जाने वाले श्रद्धालु कहीं मद्यपान करके ट्रैक्टर तो नहीं चला रहे हैं ।


 एआरटीओ सुभाष राजपूत द्वारा चेकिंग की कार्यवाही करते हुए एक ओवरलोड ट्रक को सीज किया गया तथा उस पर रुपये 53000 का जुर्माना लगाया गया । इसके अतिरिक्त अन्य तीन ट्रकों को टैक्स के अभियोग में सीज किया गया ।यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe