फर्रुखाबाद ब्रेकिंग
रिपोर्ट सौरभ दीक्षित फर्रुखाबाद
शेफाली पाण्डेय पत्नी डॉ क्षमा चतुर्वेदी का जन्म 2 अक्टूबर 1997 को देश की आध्यात्मिक नगरी बाबा श्री विश्वनाथ जी के काशी में हुआ है।
इन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा वाराणसी से पूर्ण की है एवं इन्होंने अपनी स्नातकोत्तर की शिक्षा महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पूर्ण की है । इन्होंने ने अपनी मेहनत ,लग्न, परिश्रम और बाबा श्री विशेश्वर के आशीर्वाद से इतनी छोटी उम्र में कई उपलब्धियां हासिल की जिनमें से प्रमुख उपलब्धियां निम्नलिखित है।इन कार्यों को लेकर आज मेला रामनगरिया में शेफाली पाण्डेय को असीम अरुण समाज कल्याण मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार साथ में कायमगंज विधायक सुरभि गंगवार जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती जी ,मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौर के द्वारा आज मेला श्री रामनगरिया प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया ।
1)वर्ष 2018 में जिला स्तरीय ताइक्वांडो में स्वर्ण पदक हासिल की।2) 11अप्रैल 2018 में हिमाचल प्रदेश के मनाली में भारत की सबसे लंबी लाइव पेटिंग मैराथन में विश्व रिकॉर्ड धारक रही।
3)17 अप्रैल 2018 में यू.पी गौरव सम्मान चंद्रशेखर फाउंडेशन द्वारा ।
4) वर्ष 2019 में काशी चैलेंज कप नेशनल ताइक्वांडो में रजत पदक सीनियर महिला 53 किलो ग्राम ।
5)वर्ष 2021 में काशी चैलेंज कप 2 नेशनल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में
कांस्य पदक सीनियर महिला 53 किलो ग्राम में ।
6) वर्ष 2022 में सैटिन रिबन पर सबसे लंबी पेटिंग का रिकॉर्ड 21घंटे में 111 गौतम बुद्ध की पेटिंग बना कर विश्व रिकॉर्ड धारक रही ।
7)वर्ष 2023 में जी- 20 शिखर सम्मेलन के लिए आधिकारिक कैलेंडर गर्ल के रूप में सम्मानित और जी-20 द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत नाम की घोषणा की गई।
8) वर्ष 2023 में नारी शक्ति सम्मान।
9) 29 मार्च 2025 में अचीवर अवार्ड बि. आर फाउंडेशन द्वारा।
10)वर्ष 2025 में वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज किया। इसके लिए आज इनको सम्मानित किया गया है राम नगरिया में ।
11)वर्तमान समय में सेट एंथनी सीनियर सेकेंड्री स्कूल कांटोमेंट में फिजिकल टीचर का पद पर कार्यरत है।

