भाजपा नगर समर्थकों ने नवनिर्वाचित जामताड़ा नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत सहित तीन पदाधिकारियों का किया भव्य अभिनंदन
संवाददाता शेख शमीम
जामताड़ा विधानसभा के जामताड़ा मुख्यालय स्थित अजंता वस्त्रालय कायस्थपाड़ा चौक में भाजपा नगर समर्थकों द्वारा नवनिर्वाचित जामताड़ा नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत नगर प्रतिनिधि संतोष सिंह एवं मिहिजाम नगर अध्यक्ष लोकेश महतो का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया जहां तीनों पदाधिकारियों को माला एवं शॉल पहनाकर मुंह मीठा कराया गया समारोह को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत ने कहा कि अल्प कार्यकाल में पार्टी द्वारा इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपना गर्व के साथ एक बड़ी चुनौती भी है युवा मोर्चा आईटी सेल प्रभारी से लेकर जिला सह मीडिया प्रभारी और अब जामताड़ा नगर अध्यक्ष पद तक का सफर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व जिला अध्यक्ष जिला पदाधिकारियों एवं पूरे भाजपा परिवार के विश्वास का परिणाम है जिसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे।कार्यक्रम में जिला महामंत्री मितेश शाह भाजपा नेता हरिमोहन मिश्रा सुनील हांसदा दुबराज मंडल ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र राउत जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखल जिला मंत्री मोहन शर्मा जिला मीडिया प्रभारी आभा आर्या युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कुणाल सिंह कार्यालय मंत्री प्रवीण आनंद मिश्रा पिंटू गुप्ता चंदन राउत लखिन्द्र सिंह ब्रजेश राउत रथु दास जीत दुबे टिंकू नायक राजा राउत राजेश सिंह अविनाश कुमार विनय राउत सहित सैकड़ों भाजपा समर्थक उपस्थित रहे


