रेहान खान रिपोर्टर फर्रुखाबाद
9452755077
नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी कार्यालय घेराव का ऐलान, पुलिस ने रोका
फर्रुखाबाद: बहुचर्चित नेशनल हेराल्ड मामले में अदालत से कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और सोनिया गांधी को राहत मिलने के बाद कांग्रेस ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई को राजनीतिक साजिश करार दिया है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि ईडी की पूरी कार्रवाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर की गई। फर्रुखाबाद में भी कांग्रेस ने बीजेपी कार्यालय के घेराव की घोषणा की। गुरुवार शहर कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस नगर अध्यक्ष अंकुर मिश्रा के आवास पर कांग्रेसी एकत्रित हुए और बीजेपी कार्यालय घेराव का ऐलान किया। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा ईडी कीचार्जशीट पर संज्ञान लेने से इंकार किया जाना इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस नेतृत्व को बेवजह परेशान किया जा रहा था। घेराव की सूचना मिलते ही प्रशासन सतर्क हो गया।सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व शहर कोतवाली प्रभारी दर्शन सोनकी मऊदरवाज़ा थाना प्रभारी अजब सिंह पुलिस फोर्स कांग्रेस कार्यालय और नगर अध्यक्ष के आवास पर पहुंची और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को घर से कुछ दूर चलने के बाद आगे बढ़ने से रोक दिया। पुलिस ने किसी भी तरह की अव्यवस्था से निपटने के लिए नगर अध्यक्ष के कार्यालय पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। नाराज कांग्रेसी शहर अध्यक्ष के कार्यालय के बाहर ही सड़क पर बैठ गये| प्रदेश सचिव अर्चना राठौर, जाहिदा परवीन जिला महा मंत्री, पूर्व जिला अध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, मोo मुजीब जिला महा सचिव, अम्मार अली जिला अध्यक्ष यूथ कांग्रेस, फर्रुखाबाद शहर अध्यक्ष एडवोकेट अंकुर मिश्रा, कमालगंज शहर अध्यक्ष जाहिद हुसैन, अतीक सुलेमानी शहर उपाध्यक्ष, संदीप दिवाकर शहर सचिव, नितिन वाल्मीकि कांग्रेस समर्थक, अशोक राठौर शहर उपाध्यक्ष, अनुज कुमार कांग्रेस समर्थक, शिवशीष तिवारी, कॉन्टिनेंटल एटा, हिलाल शफीकी सोशल मीडिया प्रदेश सचिव, तनमय मिश्रा स्पोर्ट शहर,आदि रहे|जिलाध्यक्ष शकुंतला देवी ने बताया कि वही निजी कार्यक्रम में दिल्ली में है जिले व शहर के कई प्रमुख पदाधिकारी नदारद कांग्रेस के प्रदर्शन केदौरान नजर नहीं आयी| पूर्व सांसद सलमान खुर्शीद के प्रतिनिधि अनिल मिश्रा,पूर्व जिला अध्यक्ष आफताब हुसैन, पूर्व शहर अध्यक्ष नफीस हुसैन, कांग्रेस वरिष्ठ नेता हाजी वसीम जाम खां, हांजी शादाब हुसैन, इमरान अंसारी,शहर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला , रिजवान अहमद ताज,कांग्रेस नेता शुभम तिवारी का आवास शहर अध्यक्ष के आवास के निकट है वह भीं नजर नहीं आये| कांग्रेस नेता वरुण त्रिपाठी भीं नदारद रहे | जिन्होंने पार्टी की आपसी खींचतान कों उजाग़र किया |


