Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

जामताड़ा: भाजपा महिला मोर्चा ने वृद्ध आश्रम में किया सेवा कार्यक्रम, व्यवस्थाओं पर जताई चिंता

 भाजपा महिला मोर्चा ने वृद्ध आश्रम में किया सेवा कार्यक्रम, व्यवस्थाओं पर जताई चिंता


जामताड़ा। संवाददाता शेख शमीम


भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश कमेटी के निर्देशानुसार मंगलवार को जामताड़ा वृद्ध आश्रम में सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पुष्पा सोरेन ने किया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बबीता झा, भाजपा नेता हरिमोहन मिश्रा सहित पार्टी की कई महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा की टीम ने वृद्ध आश्रम पहुंचकर वहां रह रहे बुजुर्गों से आत्मीय मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और उनकी आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर बुजुर्गों को दैनिक उपयोग की सामग्री भी वितरित की गई। महिला कार्यकर्ताओं ने बुजुर्गों के साथ समय बिताया और उनके अनुभवों को सुना, जिससे वृद्धजनों में भी उत्साह और आत्मीयता का भाव देखने को मिला। महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बबीता झा ने वृद्ध आश्रम की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के लिए जीवन भर योगदान देने वाले बुजुर्गों की उपेक्षा किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि “वृद्ध आश्रम की ऐसी स्थिति नहीं होनी चाहिए। यहां रहने वाले बुजुर्ग भी किसी न किसी के माता-पिता हैं। कड़ाके की ठंड में उन्हें जिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, उस पर प्रशासन को गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।” उन्होंने जिला उपायुक्त से मांग की कि वे स्वयं वृद्ध आश्रम का निरीक्षण करें और व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए ठोस कदम उठाएं। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पुष्पा सोरेन ने कहा कि सेवा और संवेदना भाजपा की मूल भावना है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल कार्यक्रम करना नहीं, बल्कि बुजुर्गों के दर्द और जरूरतों को समझना है। महिला मोर्चा आगे भी ऐसे सेवा कार्य करती रहेगी और प्रशासन से समन्वय बनाकर वृद्ध आश्रम की सुविधाओं में सुधार के लिए प्रयास करेगी। वहीं भाजपा नेता हरिमोहन मिश्रा ने कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों की देखभाल केवल सरकार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। भाजपा कार्यकर्ता इस जिम्मेदारी को समझते हुए लगातार सेवा कार्यों में लगे हुए हैं। मौके पर भाजपा महिला मोर्चा के जिला मंत्री संजू देवी,मीनू देवी,नियति सिन्हा, सीता मुनि हांसदा, समाज सेवी काजू शर्मा, बी डी सोरेन सहित महिला मोर्चा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe