Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

जामताड़ा: फायरिंग से दहशत विरोध पर दुकानदार को मारी गोली लाखों की लूट से शहर थर्राया

 लोकेशन जामताड़ा

संवाददाता शेख शमीम


जामताड़ा में दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम पर हथियारबंद बदमाशों का कहर 


फायरिंग से दहशत विरोध पर दुकानदार को मारी गोली लाखों की लूट से शहर थर्राया

 जामताड़ा कायस्तपाड़ा चौक इलाके में बुधवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब बेखौफ हथियारबंद अपराधियों ने भीड़भाड़ के बीच बालाजी ज्वेलर्स में घुसकर ताबड़तोड़ लूटपाट की और विरोध करने पर दुकान मालिक अमन वर्मा को गोली मार दी घटना इतनी अचानक और खौफनाक थी कि कुछ ही पलों में पूरा बाजार दहशत के साए में आ गया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम करीब छह बजे मोटरसाइकिल से पहुंचे तीन अपराधी सीधे दुकान के अंदर घुसे हथियार के बल पर काउंटर में रखे कीमती आभूषण समेटने लगे जब दुकानदार ने हिम्मत दिखाते हुए विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर गोली चला दी गोली लगते ही बाजार में अफरा तफरी मच गई लोग जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी लगातार फायरिंग करते हुए कायस्तपाड़ा मोहल्ले की ओर फरार हो गए गोलियों की आवाज से पूरा इलाका थर्रा उठा और किसी की मदद करने की हिम्मत नहीं हो सकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की घायल दुकानदार को आनन फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में इलाज जारी है घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों और आम लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला लोगों ने बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए पुलिस से त्वरित और सख्त कार्रवाई की मांग की पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान में जुटी है अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही इस सनसनीखेज लूट और गोलीकांड का खुलासा कर बदमाशों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।



Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe