*पूर्व महामंत्रीआशित सरकार द्वारा लगातार भाजपा संगठन में संगठन प्रभारी को प्रताड़ित किया जा रहा है*
*भाजपा बांदे मंडल पूर्व उपाध्यक्ष दिनू सेन गुप्ता को आशित सरकार महिला द्वारा मारपीट करने की धमकी*
रिपोर्टर /उत्तम बनिक पखाजौर
भाजपा बांदे मंडल में कार्यकर्ताओं के बीच चल रहा आपसी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुटबाजी अब इस हद तक बढ़ गई है कि कार्यकर्ता एक-दूसरे के खिलाफ थाने पहुंच रहे हैं। बुधवार को मंडल उपाध्यक्ष असीत सरकार के खिलाफ एक कार्यकर्ता ने बांदे थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।शिकायतकर्ता दिनू सेनगुप्ता, जो भाजपा बांदे मंडल के कार्यालय प्रभारी हैं, ने आरोप लगाया है कि 24 दिसंबर की रात करीब 8 बजे असीत सरकार ने उन्हें फोन कर धमकी दी। उन्होंने कहा कि ग्राम पीव्ही-88 आने पर महिलाओं से जूता मरवाकर गांव से बाहर कर दिया जाएगा। शिकायतकर्ता के अनुसार वे प्रतिदिन इसी मार्ग से अपने धान खरीदी केंद्र जाते हैं, ऐसे में उनके साथ मारपीट की आशंका बनी हुई है। दिनू सेनगुप्ता ने बताया कि धमकी के चलते वे भयभीत हैं और आशंका है कि असीत सरकार अपने समर्थकों के माध्यम से उनके साथ किसी भी तरह की अप्रिय घटना करवा सकते हैं। इसी कारण उन्होंने पूरे मामले की जानकारी बांदे थाना में देते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी भाजपा बांदे मंडल के उपाध्यक्ष असीत सरकार ने जिला प्रतिनिधि रतन हालदार के खिलाफ गाली-गलौच की शिकायत अपने समर्थकों के साथ बांदे थाना में दर्ज कराई थी। लगातार हो रही शिकायतों से साफ है कि भाजपा बांदे मंडल की अंदरूनी गुटबाजी अब खुलकर सामने आ गई है और संगठनात्मक विवाद संगठन से बाहर निकल थाने तक पहुंच चुका है।
