Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

पाकुड़: डीपीएस पाकुड़ में भाषा अन्वेषण क्लब का सफल आयोजन

 लोकेशन- पाकुड़ 

रिपोर्ट -सुजीत कुमार 


स्लग - डीपीएस पाकुड़ में भाषा अन्वेषण क्लब का सफल आयोजन

 एंकर: सीबीएसई एवं भारतीय शिक्षा मंत्रालय के तत्वाधान में 4 दिसंबर से मनाए जा रहे भारतीय भाषा उत्सव 2025 के छठवें दिन भाषाओं के अन्वेषण क्लब का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत भारत की विभिन्न भाषाओं जैसे हिंदी, संस्कृत,, भोजपुरी,तमिल ओड़िया बंगाली, पंजाबी आदि भाषाओं के इतिहास और उनके व्युत्पन्न की प्रक्रिया, उनका साहित्य और इन भाषाओं से संबंधित प्रांतों की भौगोलिक स्थिति वहाँ की सांस्कृतिक विरासत,नृत्य- कला, त्योहार आदि से संबंधित संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य जे० के० शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भाषा अन्वेषण क्लब के द्वारा बच्चों को विभिन्न भारतीय भाषाओं के बारे में गूढ़ जानकारी प्राप्त होगी। 


भारत जैसे बहुभाषीय देश में इस तरह के कार्यक्रम बहुत ही महत्वपूर्ण है।इससे बच्चों के मध्य अपनी मातृभाषा के अलावा दूसरी भाषाओं के प्रति भी अपनत्व की भावना जागृत होगी जिससे बच्चों के मन में देश प्रेम की भावना बढ़ेगी। 

 प्रधानाचार्य ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 11 दिसंबर 25 को भाषा उत्सव- 2025 का समापन समारोह मनाया जाएगा। इसमें सभी बच्चे और शिक्षकगण भाग लेंगे।



Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe