संवाददाता शेख शमीम
जामताड़ा झारखण्ड
फतेहपुर विंटर फेस्ट का भव्य शुभारंभ बच्चों में प्रतिभा निखारने का प्रयास
बच्चों को विभिन्न क्रियाकलापों के माध्यम से मानसिक एवं शारीरिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से हाई स्कूल ग्राउंड फतेहपुर में फतेहपुर विंटर फेस्ट का आयोजन किया गया यह कार्यक्रम स्वाभिमान जागृति केंद्र फतेहपुर द्वारा नयी सोच नयी उड़ान फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया गयाकार्यक्रम का शुभारंभ चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नवीन कुमार आर के प्लस टू हाई स्कूल फतेहपुर के प्राचार्य धर्मराज शर्मा एवं मिशन पब्लिक स्कूल के चेयरमैन अरुण कुमार मंडल द्वारा पारंपरिक रूप से नारियल फोड़कर किया गया उद्घाटन अवसर पर आयोजन स्थल उत्साह और उमंग से भरा नजर आया अतिथियों ने अपने संबोधन में बच्चों को लक्ष्य निर्धारण निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच के महत्व के बारे में बताया
कार्यक्रम को सफल और सुव्यवस्थित बनाने में कबड्डी एवं खो खो कोच देव कुमार सेन ताइक्वांडो कोच दिलीप पाल योग शिक्षक सुशांत शेखर एथलेटिक्स कोच चंदन कुमार मंडल एवं सोनामुनि टुडू आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स प्रशिक्षक शिल्पा पंडित बृंदा झा शिल्पा कुमारी तथा डांस शिक्षक राहुल पंडित का विशेष योगदान रहा
विंटर फेस्ट के दौरान क्रिकेट फुटबॉल तीरंदाजी एथलेटिक्स कबड्डी खो खो मार्शल आर्ट योग ज़ुम्बा डांस एरोबिक्स एवं आर्ट एंड क्राफ्ट जैसी कई गतिविधियाँ आयोजित की गईं
स्वाभिमान जागृति केंद्र के सचिव सलिल कुमार ने बताया कि 26 दिसंबर से 31 दिसंबर तक चलने वाले इस फतेहपुर विंटर फेस्ट का मुख्य उद्देश्य बच्चों में खेल भावना का विकास करना उनकी छिपी प्रतिभाओं को मंच देना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है
कार्यक्रम को सफल बनाने में मिशन पब्लिक स्कूल के प्राचार्य पवन मंडल शोभा कुमारी शिक्षक अजय कुमार कपूर शीतल कुमारी चंपा मंडल पूजा मंडल उत्तम सर महेश्वर मंडल शालू झा अर्जुन पंडित नित्यानंद पंडित रुकशेक मुर्मू करण राउत काकुली यादव निशा मंडल सोनम मरांडी सहित अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

