विनोद कुमार पांडे ब्यूरो चीफ
साइबर सेल और थाना झगड़ाखांड की बड़ी कार्यवाही — अवैध शराब तस्करी के दो फरार आरोपी गिरफ्तार
निरीक्षक विवेक पाटले की टीम की सूझबूझ से मिली बड़ी सफलता
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। साइबर सेल तथा थाना झगड़ाखांड पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध शराब तस्करी के गंभीर मामले में फरार चल रहे दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इस कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले की रणनीतिक भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही।प्रकरण के अनुसार, दिनांक 18 नवंबर 2025 को थाना झगड़ाखांड क्षेत्र के कोड़ा मोड़ के पास एक बोलरो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया था। प्रारंभिक जांच में यह स्थिति स्पष्ट हुई कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन का उपयोग अवैध शराब के परिवहन व तस्करी के लिए किया जा रहा था।
जाँच के दौरान वाहन से प्राप्त सामग्री, तकनीकी विश्लेषण और मौके पर मिले साक्ष्यों के आधार पर यह पुष्टि हुई कि वाहन में राजनगर अंग्रेजी शराब दुकान के कर्मचारी दीपक मौर्य पिता स्व. रामनारायण निवासी न्यू रामनगर थाना राजनगर (म.प्र.) तथा पंकज मिश्रा पिता स्व. खेमलाल निवासी जैतपुर जिला शहडोल (म.प्र.) अवैध शराब तस्करी में संलिप्त थे।
घटना की भनक लगते ही दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे, जिनकी तलाश पुलिस लगातार कर रही थी। साइबर सेल प्रभारी विवेक पाटले द्वारा तकनीकी विश्लेषण, लोकेशन ट्रैकिंग और मुखबिर तंत्र के प्रभावी उपयोग के चलते दोनों आरोपियों को दिनांक 2 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार किया गया।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 111 BNS सहित आबकारी अधिनियम के प्रावधानों के तहत अपराध पंजीबद्ध कर, न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस द्वारा मामले में तकनीकी एवं विस्तृत जांच जारी है।
---
पुलिस की सतर्कता से अवैध तस्करी पर कसा शिकंजा
पुलिस अधीक्षक, जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर श्रीमति रत्ना सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी, अवैध गतिविधियों व अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु निरंतर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
---
कार्रवाई में विशेष योगदान
साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले — तकनीकी इनपुट, लोकेशन ट्रैकिंग और ऑपरेशन लीड
थाना प्रभारी झगराखंड SI आर.एन. गुप्ता
ASI रामस्वरूप, HC प्रिंस राय, HC सुनील रजक, HC राजकुमार सेन
आरक्षक दीप नारायण तिवारी, रवि रंजन, रोशन
