मध्य प्रदेश छिंदवाड़ा से मनीष इंगोले की रिपोर्ट
*भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन, अटल स्मृति प्रदर्शनी का किया उद्घाटन*
*नाम अटल है, काम अटल है, राष्ट्रशक्ति पर विश्वास अटल है, धर्म अटल है, धैर्य अटल है, राष्ट्रसमृद्धि का लक्ष्य अटल है: शेषराव यादव*
छिंदवाड़ा। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव की उपस्थिति में जिला भाजपा कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती मनाई गई। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसी क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव द्वारा जिला भाजपा कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन एवं कृतित्व पर आधारित अटल स्मृति प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया।भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि नाम अटल है, काम अटल है, राष्ट्रशक्ति पर विश्वास अटल है, धर्म अटल है, धैर्य अटल है, राष्ट्रसमृद्धि का लक्ष्य अटल है। उनका नाम अटल था, उनका काम अटल था और उनके विचार भी अटल थे। उनकी कविताओं में देशप्रेम की जो अलख है, वह देशप्रेमियों के रग-रग में बह रही है। श्री यादव ने कहा कि भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी युगदृष्टा थे। पंडित अटल बिहारी वाजपेयी ने ग्राम सड़क की योजना बनाई और इस योजना पर कार्य करने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नेतृत्व में एक समिति का गठन भी किया जिसने इस कार्ययोजना को मूर्त रूप दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में पंडित अटल बिहारी वाजपेयी ने देश की प्रगति और मजबूती के लिए अथक प्रयास किए। उन्होंने कहा कि पंडित अटल बिहारी वाजपेयी ने देश के महान वैज्ञानिक अब्दुल कलाम के साथ परमाणु परीक्षण करवाकर देश को परमाणु संपन्न राष्ट्रों में शामिल कर दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की राजनीति कभी भी सत्ता पाने की नहीं रही, उनका मानना था कि सत्ता में हमेशा सुचिता और सुशासन की राजनीति होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंडित अटल बिहारी वाजपेयी कहते थे कि सुशासन सत्ता की जड़ है और जिस प्रकार बड़े से बड़ा पेड़ बिना जड़ के जीवित नहीं रहा सकता उसी प्रकार सुशासन के बिना सत्ता नहीं चल सकती। श्री यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी की जन्म जयंती पर उन्हें शत शत नमन है। वह देशवासियों के हृदयों में अटल सत्य बनकर जीवंत रहेंगे।
भाजपा जिला महामंत्री विजय पांडे के कहा कि आज, जब हम भारत के महानतम नेताओं में से एक, भारतीय जनता पार्टी के संस्थापकों में से एक, पूर्व प्रधानमंत्री, 'भारत रत्न' पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मना रहे हैं, यह अवसर उनके अद्वितीय व्यक्तित्व, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र-निर्माण में उनके योगदान को स्मरण करने का है। उन्होंने कहा कि संविधान एवं लोकतंत्र की गरिमा तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति उनका समर्पण सदैव अटल रहा है। उनकी हर पहल, चाहे वह परमाणु परीक्षण हो, कारगिल में साहसिक नेतृत्व हो या शांति स्थापित करने के लिए लाहौर बस यात्रा का ऐतिहासिक कदम हमेशा राष्ट्रहित में अडिग और अटल रही। भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र राणा ने कहा कि पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की कविताएँ, जैसे "हार नहीं मानूंगा," उनके अटल विश्वास और अदम्य इच्छाशक्ति का प्रतीक हैं, जो हमें हर चुनौती में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। उनकी यह जयंती हमें उनकी विरासत को आत्मसात करने एवं उनके द्वारा दिखाए मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती रहेगी। ऐसे महान राष्ट्रनेता, पूर्व प्रधानमंत्री, 'भारतरत्न' पंडित अटल बिहारी बाजपेयी को उनकी शताब्दी जन्म जयंती पर कोटिशः नमन।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री कमलेश ऊईके ने किया तथा आभार प्रदर्शन कार्यालय मंत्री भारत घई द्वारा किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के साथ जिला महामंत्री कमलेश उईके, विजय पांडे, जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र राणा, भाजपा नेता गुरजीत सिंह शंटी वेदी, श्रीमती कांता ठाकुर, भारत घई, दिन्शु यादव, विक्रम सोनी, दीपक कोल्हे, सभापति प्रमोद शर्मा, राहुल उईके, संजीव रंगू यादव, पंडित राम शर्मा, लोकेश डेहरिया, अमित माहोरे, कुबेर सूर्यवंशी, शिव पटेल, अरुण गद्रे, कृपाशंकर सूर्यवंशी, अनीश पटेल, जुगल यादव, इन्द्रजीत पटेल, लवकेश यादव, यमन साहू, गोपाल यदुवंशी, अतुल सराठे, शिखर पांडे, मनीष निर्मलकर, आशु पाठक, तरुण सोनी, राहुल बादशाह, नीरज सिंह, सोहन बेलवंशी, बलराम डेहरिया, कमल वाजपेयी, अभिषेक परतेती, धर्मेन्द्र वंशकार, ब्रज नागवंशी, मिथुन वंशकार सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
धन्यवाद ।
भवदीय
विक्रम सोनी
जिला सह मीडिया प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी छिंदवाड़ा


