हरदोई पचदेवरा क्षेत्र के सकरा गांव मे सुलह समझौता के दबाव में असफल होने पर महिला पर कुल्हाड़ी से हुआ हमला।
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
भरखनी/पचदेवरा। थाना पचदेवरा क्षेत्र के सकरा गांव में गुरुवार सुबह एक महिला पर कुल्हाड़ी से हमला कर कर दिया जिससे महिला बाल बाल बच गई। घटना उस समय हुई जब नीतू, पत्नी मुकेश, गांव के बाहर खेत में शौच के लिए गई थीं। उसी दौरान गांव के ही राहुल, पुत्र रक्षपाल, ने महिला को पीछे से पकड़ लिया और अचानक कुल्हाड़ी से हमला कर कर दिया। महिला की पुरानी रंजिश का चल रही थी राहुल ने सुलह का दबाव बनाया ग्रामीणों के अनुसार, हमलावर राहुल के पिता ने पिछले वर्ष नीतू के पति मुकेश की हत्या की थी। इस मामले में दोनों पक्षों के बीच न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है।राहुल काफी समय से नीतू पर सुलह करने का दबाव बना रहा था। महिला द्वारा सुलह से साफ इनकार करने पर आरोपी ने आज सुबह खेत में मौका पाकर हमला कर दिया।घटना के बाद आरोपी फरार हमले के बाद राहुल मौके से फरार हो गया। पुलिस मौके पर, जांच शुरू कर दी है सूचना पर पचदेवरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने हमलावर की गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी है।
ग्रामीणों में इस घटना के बाद भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि पिछले वर्ष हुई हत्या के बाद से ही आरोपी पक्ष द्वारा लगातार धमकियां दी जा रही थीं।
