Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

फतेहपुर: मानवाधिकार फोरम के पदाधिकारियों ने अंग वस्त्र भेंट कर वृद्ध जनों के साथ मनाया स्थापना दिवस

 सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी 



मानवाधिकार फोरम के पदाधिकारियों ने अंग वस्त्र भेंट कर वृद्ध जनों के साथ मनाया स्थापना दिवस

फतेहपुर जिले के भिटौरा रोड मवाईया स्थित वृद्ध आश्रम में आज मानवाधिकार फोरम के स्थापना दिवस के अवसर पर पदाधिकारियों ने बुजुर्गों को अंग वस्त्र भेंट कर वृद्ध जनों के बीच स्थापना दिवस मनाया है वहीं मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मानवाधिकार फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि हमारा संगठन दबे कुचले असहाय लोगों जिनकी कहीं सुनाई नहीं होती उनके लिए बना है और कहां की वृद्ध जनों के साथ अत्याचार मारपीट जैसे दुर्व्यवहार अगर कोई बेटे बहु करते हैं तो उनके खिलाफ कोर्ट द्वारा परित अधिनियम के तहत फोरम कानूनी कार्यवाही भी करेगा जिससे किसी मां-बाप को ऐसी तकलीफ ना सहनी पड़े । 

वही जिला अध्यक्ष नीरज द्विवेदी राजेश महराज ने कहा कि आज मानवाधिकार फोरम के अंतरराष्ट्रीय स्थापना दिवस के अवसर पर इन सभी वृद्ध जनों का मैं बेटा बनकर आया हूं और हमेशा उनके सुख-दुख में साथ रहूंगा व हर वर्ष इनके बीच में हमारा संगठन इनकी समस्याओं को देखते हुए उनके साथ खड़ा रहेगा और जिले की कमान मुझे जो मिली है अपने संगठन के पदाधिकारियो के साथ मिलकर गांव गांव में विस्तार करते हुए समस्याओं का समाधान कराएंगे वहीं महिला जिला अध्यक्ष एवं कार्यक्रम की संचालिका शिप्रा श्रीवास्तव ने सभी आए हुए अतिथियों का स्वागत सम्मान कराते हुए मानवाधिकार के नियमों के बारे में बताया वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय ने मानवाधिकार फोरम के पदाधिकारियों द्वारा कराए गए इस कार्यक्रम को देखकर सराहना करते हुए संगठन के विस्तार एवं मानव सेवा पर अपने विचार साझा किया । इस कार्यक्रम को देखकर सभी वृद्ध आश्रम में मौजूद वृद्ध जनों के चेहरे खिल उठे। इस कार्यक्रम में जिले भर के पदाधिकारियों ने चढ़ बढ़कर हिस्सा लिया ।

इस कार्यक्रम में जिला प्रभारी मोहम्मद अंसार जिला उपाध्यक्ष नवनीत द्विवेदी सुशील सिंह जिला महासचिव संदीप सिंह चौहान जिला सचिव सौरव यादव शत्रुघ्न सुधांशु दीपक कटियार विवेक दुबे नगर अध्यक्ष फरीद पुन्ना नेता राजा नफीस जितेंद्र कुमार महिला जिला अध्यक्ष शिप्रा श्रीवास्तव नीलम श्रीवास्तव राष्ट्रीय सचिव गीता देवी मधुबाला खुशबू लक्ष्मी गुप्ता रंजन रंजना सुधा श्रीवास्तव वंदना रस्तोगी रेखा गुप्ता अमिता श्रीवास्तव प्रतिमा संगीता अरविंस जहां सीता कविता रस्तोगी एवं वृद्ध जनों सही अन्य तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe