रिपोर्ट सौरभ दीक्षित जिला संवाददाता फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद से बड़ी दुखद खबर
एंकर :फर्रुखाबाद जनपद के राजेपुर क्षेत्र से एक दुखद समाचार सामने आया है।
राजेपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री कृष्णपाल सिंह एडवोकेट का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है।
स्वर्गीय कृष्णपाल सिंह अपने क्षेत्र में एक सम्मानित समाजसेवी और लोकप्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में जाने जाते थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय श्री कृष्णपाल सिंह की अंतिम यात्रा उनके पैतृक गांव पिथनापुर से पंचाल घाट के लिए सुबह 10 बजे प्रस्थान करेगी।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल दें।
यह दुखद सूचना मृतक के पुत्र राघवेन्द्र सिंह रामू व राहुल परमार द्वारा दी गई है।
