Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

अंबेडकरनगर: क्षेत्र में अमनचैन के लिए पुलिस रही सक्रिय देर रात तक चला सघन तलाशी अभियान

 इसरार अहमद 

अंबेडकरनगर

क्षेत्र में अमनचैन के लिए पुलिस रही सक्रिय देर रात तक चला सघन तलाशी अभियान 

एंकर.

थाना जैतपुर पुलिस द्वारा सोमवार की रात्रि में संदिग्ध वाहनों की गहन चेकिंग अभियान चलाया गया। SHO टी के आजाद मय हमराह उपनिरीक्षक के पी सिंह, अमित साहू, प्रफुल्ल यादव, कांस्टेबल बृजेश यादव सहित पूरी टीम ने जगह जगह वाहनों की जांच की और चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।

 इस दौरान पुलिस टीम ने बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, एवं आवश्यक कागजात के बिना वाहन चलाने वालों को चेतावनी दी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की। 

आपको बता दे कि दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट में उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में हाई अलर्ट था जिसके बाबत पूरे प्रदेश में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई। देर रात तक जैतपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ बैरियर, पूर्वांचल एक्सप्रेस के पास, नेवादा सहित अन्य बाजारों,भीड़भाड़ इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया।  


थानाध्यक्ष टी के आजाद ने बताया कि सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है इसलिए यातायात नियमों का पालन अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा ताकि सड़क हादसों पर अंकुश लगाया जा सके और क्षेत्र में अमन चैन के साथ सुरक्षा, शांति व्यवस्था कायम रहे।


Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe