पखांजूर : कराकी में तीन परिवारों की घर वापसी।
पत्रकार स्वतंत्र नामदेव
कांकेर जिला ब्यूरो
जनजातीय गौरव दिवस पर मूल धर्म में लौटने की घोषणाजनजातीय गौरव दिवस और भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर कराकी ग्राम में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में ईसाई धर्म अपनाए हुए तीन परिवारों ने सार्वजनिक रूप से अपने मूल धर्म में वापसी की घोषणा की।
जनप्रतिनिधियों और समाज प्रमुखों ने परंपरागत रीति-रिवाज से इन परिवारों का स्वागत किया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में बढ़ते धर्मांतरण के मामलों पर असंतोष के कारण लोग अपनी पारंपरिक आस्था की ओर लौट रहे हैं।
वक्ताओं ने बिरसा मुंडा के संघर्षों को याद करते हुए जनजातीय संस्कृति और अस्तित्व की रक्षा पर ज़ोर दिया।
उपस्थित ग्रामीणों ने सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक संरक्षण को मजबूत करने का संकल्प लिया।
