हरदोई पचदेवरा थाना प्रभारी द्वारा निकाली गई यातायात जागरूकता रैली
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई,यूपी
भरखनी-पचदेवरा पुलिस ने यातायात माह के तहत बृजराज सिंह इंटर कॉलेज अनंगपुर के बच्चों के साथ अनंगपुर में रुट मार्च किया। इस दौरान लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।रैली पचदेवरा थानाध्यक्ष शिवनरायन सिंह के नेतृत्व में निकाली गई। रैली निकालकर लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। सभी को जागरुक किया गया, कि बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट के गाड़ी ना चलाएं। ई रिक्शा चालक, और ऑटो चालक, को चेतावनी दी गई , कि मानक के अनुरूप ही सवारियां बैठाएं, ओवरलोड या ज्यादा सवारी होने पर वाहन को जप्त किया जाएगा। सभी से निवेदन किया गया कि शराब के नशे में गाड़ी बिल्कुल न चलाएं और18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को गाड़ी चलाने के लिए कदापि ना दें।यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।एवं आवश्यक आदेश निर्देश दिए गए।

