दीपांकर दत्ता को भाजपा जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कांकेर कमल सदन में हुआ सम्मान।
पत्रकार स्वतंत्र नामदेव
कांकेर जिला ब्यूरो
भाजपा पार्टी के कर्मठ जुझारू लोकप्रिय, समर्पित नेता ,पूर्व मंडल अध्यक्ष कापसी दीपांकर दत्ता को पार्टी से नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। उन्हें भाजपा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर, पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांकेर स्थित कमल सदन में दत्ता का सम्मान किया। कार्यकर्ताओं ने उनके संगठनात्मक अनुभव और पार्टी के प्रति समर्पण की सराहना की और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। दीपांकर दत्ता ने पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
.jpg)