Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

शामलीं: पानीपत–खटीमा हाईवे पर बुटराडा फ्लाईओवर के पास हुआ हादसा, शामली मे स्विफ्ट कार कैंटर में घुसी, चार युवकों की हुई मौत, एएसपी मौके पर पहुंचे

 शामलीं..उत्तरप्रदेश 

ब्यूरो रिपोर्ट TTN 24 

पानीपत–खटीमा हाईवे पर बुटराडा फ्लाईओवर के पास हुआ हादसा, शामली मे स्विफ्ट कार कैंटर में घुसी, चार युवकों की हुई मौत, एएसपी मौके पर पहुंचे

 

-पानीपत–खटीमा हाईवे पर बुटराडा फ्लाईओवर के पास हुआ हादसा, एएसपी मौके पर पहुंचे

एंकर...शामलीं जिले के पानीपत–खटीमा हाईवे पर बुटराडा फ्लाईओवर के पास देर रात्रि भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्विफ्ट कार सड़क किनारे खड़े कैंटर में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही एएसपी संतोष कुमार और बाबरी थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एएसपी संतोष सिह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कार चरखीदादरी नंबर (एचआर-19के-8004) की है और हादसे के वक्त चारों युवक संभवतः मुजफ्फरनगर की ओर जा रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से पिचक गया और वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। कार के अंदर से कुछ शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि कार सवार युवक नशे में थे। 


पुलिस ने चारों मृतकों की पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हादसे के बाद पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया। चालक का पता नहीं लग सका।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe