Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

झांसी: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ कार्यकारिणी के साथ संघर्ष समिति का होगा गठन

 झांसी 2नवंबर 2025

आनन्द बॉबी चावला झांसी


*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ कार्यकारिणी के साथ संघर्ष समिति का होगा गठन*

बड़ी संख्या में दिल्ली कूच की तैयारी में शिक्षक

टीईटी अनिवार्यता थोपने के खिलाफ है आक्रोश


झांसी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक बबीना की बैठक में नवीन कार्यकारिणी गठन और दिल्ली महारैली को लेकर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि के तौर पर जिलाध्यक्ष जितेन्द्र दीक्षित मौजूद रहे। उन्होंने संगठन विस्तार को लेकर दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चन्द्र शर्मा ने जनपद और ब्लॉक कार्यकारिणी गठन के साथ संघर्ष समिति में ऊर्जावान शिक्षक साथियों को जोड़ने का आह्वान किया है। इसके साथ ही दिल्ली में प्रस्तावित महारैली के बारे में चर्चा की गई। टीईटी अनिवार्यता थोपने के खिलाफ देशभर के शिक्षक 21 नवम्बर को रामलीला मैदान में एकत्रित होंगे। इसके लिए सभी ब्लॉक से बड़ी संख्या जुटाने का लक्ष्य निर्धारित है। लाखों की संख्या में शिक्षक टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ लामबंद हैं। इसी क्रम में टीएफआई का गठन हुआ है। इसके बैनर तले ही शिक्षक महारैली में जुटेंगे। झांसी से रेल और सड़क मार्ग से सैकड़ों की संख्या शिक्षक राजधानी के लिए कूच करेंगे। इस दौरान अब्दुल नोमान, देवेश शर्मा, जितेन्द्र त्रिपाठी, मुजफ्फर अली, उमेश पाराशर, रमन प्रताप सिंह, रविता सिंह, विवेक दामले, मनोज चौरसिया, सतीश कुमार, प्रमेन्द्र शर्मा आदि मौजूद रहे।




Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe