Type Here to Get Search Results !
BREAKING

झांसी: श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर अटल सेवा संस्थान द्वारा सेवा कार्य के तहत गरीब कन्या के विवाह के लिए सहयोग राशि और जरूरी सामान उपलब्ध कराया

 झांसी 5 नवंबर 2025


श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर अटल सेवा संस्थान द्वारा सेवा कार्य के तहत गरीब कन्या के विवाह के लिए सहयोग राशि और जरूरी सामान उपलब्ध कराया 

झांसी। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष में अटल सेवा संस्थान ने एक विशेष सेवा कार्य का आयोजन किया। इस अवसर पर संस्थान ने गरीब कन्या प्रियंका अहिरवार के विवाह के लिए सहयोग राशि और घरेलू उपयोग के सामान प्रदान किए।


कार्यक्रम में अटल सेवा संस्थान के सदस्यों और गणमान्य व्यक्तियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी ओर से सहयोग राशि और उपहार भेंट किए। इस मौके पर मुख्य अतिथि लखन कुशवाहा जी ने अपने विचार व्यक्त किए और संस्थान के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष श्री प्रतिपाल सिंह भुसारी बिट्टू जी ने किया।


कार्यक्रम में सचिव सुनील सोनी, मनीष गुप्ता, विनय अग्रवाल, अनिल दीपक दुबे, जे एस बेदी, हरमीत सिंह नंदा, सुरजीत भुसारी, रवि कपूर, नीरज गर्ग, संदीप अरोरा, राजेश कोहली, राज कुमार कोडवानी, पंकज गुप्ता, सतपाल सिंह, शशांक रावत, गिरीश दीवान, राजेश साहू (डंपर), नवीन अग्रवाल, गिरीश चौरसिया, नीलेश सोनी, गप्पू सोनी, कुलदीप सोनी, रमेश साहू, तरुण चड्ढा, हीरा असवानी, राजेश वर्मा, मोहर सिंह राठौर, अनिल गुबरेले, अजय साहू, जे पी पांडे, हुकुम सिंह, प्रमोद साहू, रवि साहू, मनीष अग्रवाल, संतोष केसरिया, मनीष कुशवाहा, हरि प्रकाश, अरुण गुप्ता, मोहित गुप्ता, अनूप गुप्ता, भगवत श्रगिरिषी, नन्दलाल, प्रकाश झा, राजकुमार बदलानी, राम सिंह, आर एस साहू आदि सदस्य उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के अंत में रवि कपूर जी ने सभी का आभार व्यक्त किया और धन्यवाद दिया। इस अवसर पर भाभी रुचि सोनी, सिम्मी रानी, इंदु कपूर, पूनम अग्रवाल सहित संस्थान के सभी सदस्य उपस्थित रहे।


अटल सेवा संस्थान ने इस प्रकार के सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास जारी रखा है और आगे भी इसी तरह के कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प लिया है।


आनन्द बॉबी चावला झांसी



Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe