मयंक सिंह को मिला दूरसंचार और संचार मंत्रालय, भारत सरकार का आमंत्रण — IMC 2025 में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाले एकमात्र युवा बने
ब्यूरो रिपोर्ट TTN 24
नई दिल्ली / दुमका, झारखंड — अक्टूबर 2025:
झारखंड के लिए गर्व का क्षण, जब दुमका के युवा उद्यमी, समाजसेवी और यूथ लीडर मयंक सिंह को भारत सरकार के दूरसंचार और संचार मंत्रालय द्वारा इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 (IMC 2025) में विशेष अतिथि (Special Guest ) के रूप में आमंत्रित किया गया।नई दिल्ली के (yashobhoomi convention centre)
में आयोजित यह कार्यक्रम एशिया का सबसे बड़ा प्रौद्योगिकी, दूरसंचार और नवाचार सम्मेलन है, जिसे दूरसंचार विभाग (DoT) और सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया है, और इसमें विश्व की प्रमुख टेक कंपनियों एवं स्टार्टअप्स की भागीदारी है
झारखंड से एकमात्र प्रतिनिधि
मयंक सिंह को इस आयोजन में झारखंड से एकमात्र आमंत्रित युवा प्रतिनिधि के रूप में चयनित किया गया, जो यह दर्शाता है कि छोटे शहरों से आने वाले युवा भी अपनी प्रतिभा और नेतृत्व से राष्ट्रीय मंचों पर अपनी पहचान बना रहे है
मंत्रीगण और उद्योग जगत के शीर्ष नेताओं के समक्ष संबोधन
IMC 2025 में मयंक सिंह को अवसर मिला कि वे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी, अन्य सरकारी अधिकारियों, वरिष्ठ प्रतिनिधियों और देश की प्रमुख टेक एवं दूरसंचार कंपनियों के CEO के समक्ष अपने विचार साझा करें। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारत का युवा अब केवल श्रोता नहीं, बल्कि बदलाव का नेतृत्वकर्ता है।
IMC 2025 के बारे में
इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 भारत की डिजिटल यात्रा को और आगे बढ़ाने वाला एक ऐतिहासिक मंच है, जिसमें 5G, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), सैटेलाइट टेक्नोलॉजी, साइबर सुरक्षा, ग्रीन इनोवेशन और डिजिटल इंडिया जैसे विषयों पर विशेष सत्र आयोजित किए गए हैं। यह कार्यक्रम भारत सरकार के सहयोग से आयोजित किया जाता है और इसका उद्देश्य नीति-निर्माताओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं को एक मंच पर लाना है।
मयंक सिंह का उद्देश्य
झारखंड के दुमका से निकलकर राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने वाले मयंक सिंह आज युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं। वे निरंतर यह संदेश देते हैं कि “यदि विश्वास खुद पर हो तो कोई भी मंज़िल दूर नहीं।”
उनकी यह उपलब्धि न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश के युवाओं के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत है।
---
मीडिया संपर्क (Media Contact):
मयंक सिंह
उद्यमी | युवा नेता | संस्थापक, उड़ान हमारी कम्युनिटी
📍 दुमका, झारखंड
📞 +91 7870944145