Type Here to Get Search Results !
BREAKING

कांकेर: एसेबेड़ा में पशु मेला: परलकोट के किसान दूध उत्पादन में बन रहे सितारे

 एसेबेड़ा में पशु मेला: परलकोट के किसान दूध उत्पादन में बन रहे सितारे।


पत्रकार स्वतंत्र नामदेव

कांकेर जिला ब्यूरो 

राष्ट्रीय पशुधन मिशन योजनांतर्गत ग्राम एसेबेड़ा में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय पशु मेला, प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता ने परलकोट क्षेत्र के किसानों के जज़्बे और सफलता की कहानी को बयां किया। मेले का भव्य समापन विधायक विक्रमदेव उसेंडी ने किया, जिन्होंने गौ पूजा कर कार्यक्रम की शुरुआत की और विजेताओं को पुरस्कृत किया।

 "खेती के साथ पशुपालन में भी किसान उत्कृष्ट कार्य कर रहे"

समापन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक विक्रम उसेंडी ने किसानों की सराहना करते हुए कहा कि परलकोट क्षेत्र अब केवल कृषि तक सीमित नहीं है, बल्कि पशुपालन में भी उत्कृष्ट कार्य कर रहा है।

विधायक विक्रमदेव उसेंडी ने कहा "यह क्षेत्र न केवल स्थानीय खपत, बल्कि प्रदेश के शहरों तक प्रतिदिन लगभग 40 हज़ार लीटर दूध भेज रहा है। हमारे किसान खेती के साथ-साथ पशुपालन में भी अच्छा काम कर रहे हैं, जो उनकी मेहनत और लगन का प्रमाण है।"

विधायक ने पशु चिकित्सा विभाग के समय पर सहयोग की भी प्रशंसा की, जिससे किसानों को बड़ी मदद मिल रही है।

 मेले में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे पशुपालकों को नकद पुरस्कार (500, 300, और 200 रुपए) के साथ मिनरल मिक्सचर पैकेट भी प्रदान किए गए।

सांड प्रदर्शनी  में जगबंधु सरकार

 बैल-भैंस जोड़ी प्रदर्शनी सुजय विश्वास ,मुर्गा-मुर्गी-बटेर प्रदर्शनी  सुबत विश्वास   |

बकरा-बकरी प्रदर्शनी विश्व मंडल,

स्वस्थ बछड़ा-बछिया प्रतियोगिता मोनिका विश्वास |

उन्नत बछिया प्रदर्शनी लक्ष्मी मंडल, दुधारू गाय-भैंस प्रदर्शनी नमिता सरकार, प्रथम पुरस्कार मिला।

प्रदर्शनी में किसानों को आधुनिक पशुपालन तकनीकों से भी अवगत कराया गया। इसमें हरा चारा, पैरा यूरिया उपचार, अजोला उत्पादन आदि का जीवंत प्रदर्शन कर उन्हें जागरूक किया गया।

इस सफल आयोजन में जिला पंचायत सदस्य दिपांकर राय, मंडल अध्यक्ष कापसी अजय बाछाड़ सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और सैकड़ों की संख्या में पशुपालक उपस्थित रहे। यह पशु मेला परलकोट क्षेत्र के समृद्ध और प्रगतिशील ग्रामीण अर्थव्यवस्था की एक झलक प्रस्तुत करता है।



Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe