चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
छात्राओं की सुरक्षा, आत्सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए किया आयोजन
पिहानी हरदोई जनपद की कोतवाली पिहानी में 9 अक्टूबर 2025 को मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत 'रन फॉर एम्पावरमेंट' मैराथन का आयोजन किया गया। इस मैराथन का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं की सुरक्षा, आत्सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देना।यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा हरदोई के निर्देशन में पिहानी पुलिस द्वारा आयोजित किया गया। इसमें सर्वेश जनसेवा विद्यालय सहित जनपद के विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।मैराथन में छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सविता पुत्री संतराम ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि रोली पुत्री शैलेन्द्र दूसरे और अप्तिपाल पुत्री लक्ष्मण तीसरे स्थान पर रहीं।इस अवसर पर एसआई दीक्षा यादव, उप निरीक्षक सूर्यमणि सिंह, महिला कांस्टेबल कंचन, प्रफुल्ल यादव, राकेश सिंह, राजेंद्र यादव सहित भारी संख्या में पुलिस बल और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।कार्यक्रम के माध्यम से समाज को महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण का एक सशक्त संदेश दिया गया।