बहन ने सगे भाइयों पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप पुलिस ने भेजा जेल।
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई
हरपालपुर,हरदोई।अरवल थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती ने अपने दो भाइयों पर दुष्कर्म का करने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है।पुलिस ने तहरीर के आधार पर घटना की जांच कर मुकदमा पंजीकृत करते हुए दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया।युवती से दुष्कर्म करने बाले दोनो आरोपी उसके भाई हैं।
जानकारी के अनुसार अरवल थाना क्षेत्र के एक गांव में दो भाई अपनी बहन से लगातार सम्बंध बनाते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम देते चले आ रहे थे।बीती 23 फरबरी को पीड़िता ने पीआरवी को घटना के सम्बंध में पहले सूचना दी फिर उसके बाद उसने थाने पहुंचकर तहरीर देते हुए घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी।पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए पीड़िता के दोनो भाइयों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।कार्यवाहक थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है अन्य बिधिक कार्यवाई जारी है।
