पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन का हुआ तबादला अशोक कुमार मीना ने संभाला हरदोई का चार्ज।
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई
हरदोई जिले के तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन का तबादला जनपद अलीगढ़ को हुआ है नित्य क्रिया की भांति आज भी पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन जनता दरबार लगाकर पीड़ितों की फरियाद सुन रहे थे अचानक शासनादेश आते ही जनपद में फरियादियों के नीचे जमीन खिसक गई जैसे ही उन्हें मालूम हुआ कि पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार यादव का ट्रांसफर गैर जनपद हो गया है फरीदियों में मायूसी छा गई बिगत दोनों कार्यकाल में नीरज कुमार जादौन की कार्य शैली पूरे जनपद में सराहनीय देखी गई वहीं पुलिस महकमे को 24 घंटे भय बना रहता था कि फरियादियों की फरियाद पर किस पर किसी वक्त गाज गिर जाए ऐसे पुलिस अधीक्षक की कार्यशैली से विभाग में दहशत का माहौल बना रहता था। नवागत पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीना जो सोनभद्र जनपद से हरदोई जनपद की कमान संभालने के लिए शासन ने उनकी नियुक्ति की है अब देखना यह होगा कि जनता दरबार में कितनी रुचि रखने वाले नवागत एसपी अशोक कुमार मीना जनता के दिलों में कितनी पैठ बना सकते हैं। वैसे तो फरियादियों की फरियाद पर शासनादेश के बावजूद भी पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन 100% खरे उतरते रहे नवागत एसपी का जनपद की गरीब जनता एवं असहाय पीड़ित लोगों का कितना दुख दर्द सुनकर निस्तारण करते हैं यह तो आने वाला समय में ही मालूम हो पाएगा।