भाजपा मंडल कापसी ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती।
पत्रकार स्वतंत्र नामदेव
कांकेर जिला ब्यूरो
भारतीय जनता पार्टी मंडल कापसी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को एकात्म मानववाद के प्रणेता और भाजपा के वैचारिक मार्गदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अजय बाछाड़ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बाछाड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनकी जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला और उनके द्वारा दिए गए 'एकात्म मानव दर्शन' और 'अंत्योदय' के सिद्धांतों को याद किया। उन्होंने कहा कि उपाध्याय जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और पार्टी उनके बताए मार्ग पर चलकर देश और समाज की सेवा कर रही है।
कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपांकर दत्ता, मंडल उपाध्यक्ष तुषार सरदार, महामंत्री अमित दास और विमल साहा, मंत्री स्वरूप चक्रवर्ती,
अमर ब्राम्हचारी, आकाश सरकार, प्रमोद दे, फुलवाती मण्डवी, नमिता बिस्वास, उषा शील, स्मृति राय,
समेत मंडल के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
