राजेश पाठक पितरों को पिंडदान करने हेतु किया, गया जी को प्रस्थान।
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई
मल्लावा हरदोई वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश पाठक अपने पितरों को संतुष्ट करने के लिए नगर भ्रमण करते हुए अपने इष्ट मित्रों के साथ मल्लावां में मंदिरों का भ्रमण किया। एवं बिठूर धाम के लिए किया प्रस्थान।पितृपक्ष का प्रारंभ होते ही लोग अपने पितरों को तर्पण करने के लिए तरह-तरह के कार्यक्रम करते हैं। जिससे हमारे पितरों को संतुष्टि प्राप्त हो और हमारे माता पिता हमसे प्रसन्न रहें। इसी क्रम में आज मल्लावां नगर मे राजेश पाठक ने भी अपने पितरों को स्मरण कर अपने माता-पिता का उद्धार करने के लिए पुत्र राजेश पाठक ने एक दिन पूर्व अपने ननिहाल जाकर वहां कार्यक्रम किया। उसके बाद दिन शनिवार को उन्होंने अपने घर पर भी पिंडदान करने के बाद पितरों को स्मरण किया। व उसके बाद कन्याओं को भोजन करवाकर उनका भी आशीर्वाद लिया।
उसके उपरान्त मल्लावां में अपने साथियों के साथ नगर के सभी मंदिरों का भ्रमण किया। अपने मोहल्ले में भी भ्रमण किया। भ्रमण करने के उपरांत अपने सभी साथियों के साथ बिठूर के लिए प्रस्थान किया। बिठूर में भी लक्ष्मीबाई घाट पर उन्होंने पिंडदान किया। अपने पितरों को स्मरण किया। उसके बाद वह वहां से कानपुर मार्ग होते हुए प्रयागराज के लिए प्रस्थान करेंगे पिंडदान किया जाएगा। उसके उपरांत बनारस जाकर वहां पिंड दान किया जायेगा। वहां से वह सीधे गया जी के लिए प्रस्थान करेंगे वहां पर वह सप्तनीक पूजन कर पितरों को स्मरण कर उनका श्राद्ध व पिंड दान करेंगे जिससे कि पितरों को आवागमन से मुक्ति मुक्ति मिल सके। उसके उपरांत वह नैमिष धाम आकर वहां भी पूजन करेंगे
आज के नगर भ्रमण और बिठूर धाम जाकर वहां से विदाई देने वालों में उनके परिवार के व सहयोगी पदुम पाठक, अनिल पाठक, विमल पाठक, दिनेश पाठक, संजीव पाठक, पत्रकार विकास पाठक, संदीप पाठक, भानु पाठक, गौरव पाठक, सूरज पाठक, चंद्र कुमार पाठक, जितेंद्र पाठक, पत्रकार प्रकाश चंद्र गुप्ता, मनोज अग्निहोत्री, मुरारी मिश्रा, ज्ञानू अग्निहोत्री, अजय शर्मा, महेश, धीरज श्रीवास्तव चंद्र देव अग्निहोत्री, हर्ष देव अग्निहोत्री, गिरिजा किशोर अग्निहोत्री, अंशुल, सोमू पंडित, श्यामू यादव, शालिंद्र, बेबी, नरायन यादव, मोहल्ले के पास पास के इष्ट मित्र सम्मिलित रहे।