शक्ति केंद्र संगम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई।
पत्रकार स्वतंत्र नामदेव
कांकेर जिला ब्यूरो
भाजपा शक्ति केंद्र संगम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।यह कार्यक्रम शक्ति केंद्र संगम के प्रत्येक बूथ पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंडल के महामंत्री शिवानंद मंडल, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष कुमार हालदर, क्षेत्र के लोकप्रिय नेता व जनपद सदस्य मैनूराम किरांगे, बूथ अध्यक्ष भवोतोष सिकदर, बूथ के कार्यकर्ता, गांव के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता, महिलाएं और मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सभी ने मिलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को याद किया और उनकी जयंती को बहुत ही आनंद और उल्लास के साथ मनाया।
