Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

कांकेर: भाजपा मंडल पखांजूर ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती

 भाजपा मंडल पखांजूर ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती।


पत्रकार स्वतंत्र नामदेव 

कांकेर जिला ब्यूरो 

भाजपा मंडल पखांजूर द्वारा  पार्टी के प्रेरणास्रोत और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व मंडल अध्यक्ष पखांजूर, श्यामल मंडल उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उपाध्याय जी की जीवनी पर प्रकाश

श्यामल मंडल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन त्याग, सादगी और राष्ट्र सेवा का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने भारतीय राजनीति को 'एकात्म मानववाद' जैसा मौलिक दर्शन दिया, जिसका मूल विचार यह है कि मनुष्य और समाज को एक अविभाज्य पूर्ण इकाई के रूप में देखा जाना चाहिए।

उन्होंने बताया कि उपाध्याय जी ने अपना पूरा जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया और विपरीत परिस्थितियों में भी पार्टी को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मंडल ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे उपाध्याय जी के सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारें और अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने के संकल्प के साथ काम करें।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण चन्द्र साहा, उपाध्यक्ष शंकर सरकार, बबलू सरकार, पूर्व सांसद प्रतिनिधि गणेश साहा एवं मंडल के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe