Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

कोटा राजस्थान : महिला कांग्रेस का स्थापना दिवस विचार गोष्ठी के साथ मनाया गया

 कोटा राजस्थान 


*महिला कांग्रेस का स्थापना दिवस विचार गोष्ठी के साथ मनाया गया*

महिला कांग्रेस का 41वां स्थापना दिवस आज कोटड़ी चौराहे पर स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस कोटा शहर जिलाध्यक्ष एवं पार्षद शालिनी गौतम के नेतृत्व में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भागीदारी निभाई।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश महासचिव एवं महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष राखी गौतम रहीं। 

कार्यक्रम में उपस्थित महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और समाज में महिलाओं की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।


राखी गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि महिला कांग्रेस देश की आधी आबादी की सशक्त आवाज है। संगठन ने हमेशा महिलाओं के सम्मान, अधिकारों और हक की लड़ाई लड़ी है।

महिलाओं की भागीदारी राजनीति में महत्वपूर्ण है आज महिलाएं हर क्षेत्र में कदम से कदम मिलकर पुरुषों के साथ चल रही है और कांग्रेस ने महिलाओं का अलग प्रकोष्ठ बनाकर महिलाओं के लिए राजनीति में नए द्वार खोले हैं,आने वाले समय में महिला कांग्रेस राजनीति, समाज और विकास की मुख्यधारा में महिलाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सतत प्रयासरत रहेगी।


इस मौके पर शालिनी गौतम ने कहा कि महिला कांग्रेस केवल एक संगठन नहीं, बल्कि हर महिला की आशा, आत्मविश्वास और सशक्तिकरण की पहचान है। हमारा संकल्प है कि प्रत्येक महिला तक कांग्रेस पार्टी का संदेश पहुँचे और वे आत्मनिर्भर एवं जागरूक नागरिक के रूप में अपनी भूमिका निभाएँ। संगठन का उद्देश्य है कि जमीनी स्तर पर महिलाओं की समस्याओं को सुना जाए और उनके समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएँ। साथ ही, युवा पीढ़ी की महिलाएँ आगे आकर समाज को नई दिशा दें, यही हमारी प्राथमिकता है,कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व महिलाओं को मुख्य धारा में लाने के लिए प्रतिबद्ध है । 


कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव मालती शर्मा,सेवादल महिला जिलाध्यक्ष माया जैन, डीसीसी सचिव मंजू चौधरी,पूर्व पार्षद लक्ष्मी वर्मा, कमलेश शर्मा,अंजना गौतम, शशिप्रभा उदावत, राजेश सेन,शिखा खंडेलवाल, अप्सरा अंसारी, कृषिका लालवानी, परवीन, शबनम, रुखसार, जाहिदा, सज्जन बाई, राशीदा, नसीम बेगम, सुरइया अंसारी, सुमन बागड़ी आदि उपस्थित रहे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe