Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

फतेहपुर: सुशासन सामिति संयोजक व पूर्व पुलिस महानिदेशक उ. प्र.का हुआ आगमन

 सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी 


*सुशासन सामिति संयोजक व पूर्व पुलिस महानिदेशक उ. प्र.का हुआ आगमन

यूपी के फतेहपुर शहर के अजय सिंह मौर्य को सुशासन समिति के संयोजक की मिली जिम्मेदारी, बांदा व फतेहपुर में सुशासन व्यवस्था के लिए संगठन को अजय सिंह मौर्य बनाएंगे मजबूत,पीड़ित और गरीब जनता की आवाज बनकर शुशासन स्थापित करने का लिया संकल्प।राष्ट्रीय संयोजक व पूर्व पुलिस महानिदेशक ने सौंपी जिम्मेदारी जनपद के मसवानी के रहने वाले अजय सिंह मौर्य को सुशासन समिति का संयोजक नियुक्त किया गया है। उन्हें बांदा और फतेहपुर जनपद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।डॉ. सूर्य कुमार (आई.पी.एस.), पुलिस महानिदेशक, उ.प्र. एवं राष्ट्रीय संयोजक, सुशासन समिति ने 10 सितम्बर 2025 को जारी नियुक्ति पत्र में अजय सिंह मौर्य को समिति का संयोजक घोषित किया गया है। जिसका शुक्रवार को भृगुधाम भिटौरा मार्ग के बिसौली चौराहे के एक प्रतिष्ठान में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।


जिसके मुख्य अतिथि डॉ. सूर्य कुमार (आई.पी.एस.), पुलिस महानिदेशक, उ.प्र. एवं राष्ट्रीय संयोजक, विशिष्ट अतिथि नागेंद्र सिंह चौहान सुशासन समिति प्रदेश महासचिव कार्यक्रम में शामिल रहे। जिनका सुशासन समिति के बांदा और फतेहपुर जिला के संयोजक अजय सिंह मौर्य ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। 



डॉ. सूर्य कुमार (आई.पी.एस.), पुलिस महानिदेशक, उ.प्र. एवं राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि एक स्वयंसेवी संगठन के रूप में अजय सिंह मौर्य दोनों जनपदों में सुशासन व्यवस्था स्थापित करने में प्रशासन का सहयोग करेंगे और संगठन को मजबूत बनाएंगे। वहीं मुख्य अतिथि ने सरकार के नीतियों प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, किसान सम्मान निधि, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजनाओं सहित अनेक नीतियों को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। कहा कि अगर सरकार की नीतियों को प्रशासन में बैठे अधिकारी नहीं सुनते तो आप अजय सिंह मौर्य को बताएं, अजय सिंह मौर्य अधिकारियों से मिलकर ग्रामीण क्षेत्रों के दबे कुचलों की आवाज बनकर उनका काम करवाने का प्रयास करेंगे। अगर कोई अधिकारी नहीं सुन रहे तो हम स्वयं अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का समाधान करवाने का काम करेंगे।

जिला संयोजक अजय सिंह मौर्य ने कहा सुशासन समिति का मुख्य उद्देश्य समाज और प्रशासन के बीच सेतु का काम करते हुए जनसमस्याओं का समाधान कर पारदर्शिता व सुशासन को स्थापित करना है।


बाइट- अजय सिंह मौर्य,जिला संयोजक सुशाशन सामिति

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe