Type Here to Get Search Results !
BREAKING

पखांजूर: व्याख्याता कुसुम जैन 'राज्य शिक्षक सम्मान समृद्धि पुरस्कार' से सम्मानित

 पखांजूर : व्याख्याता कुसुम जैन 'राज्य शिक्षक सम्मान समृद्धि पुरस्कार' से सम्मानित।

ब्यूरो रिपोर्ट TTN 24

राज्यपाल रमन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, सहित अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में कांकेर जिले से व्याख्याता कुसुम जैन को 'राज्य शिक्षक सम्मान समृद्धि पुरस्कार' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और समर्पण के लिए प्रदान किया गया है।

समारोह के दौरान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शिक्षकों को राष्ट्र निर्माता बताते हुए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। राज्यपाल रमन डेका और शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने भी कुसुम जैन की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए कहा कि उनके जैसे शिक्षक ही समाज को सही दिशा देते हैं। इस सम्मान से नवाजे जाने पर कुसुम जैन ने कहा कि यह उन्हें और अधिक लगन से काम करने के लिए प्रेरित करेगा। इस पुरस्कार ने पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

इस अवसर पर सिद्धार्थ कोमल सिंग परदेसी, ऋतुराज रघुवंशी, गजाधर जैन, सहित अन्य शिक्षक गण उपस्थित रहे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe