गश्त के दौरान भालू के हमले में बीएसएफ जवान घायल।
पत्रकार- स्वतंत्र नामदेव
कांकेर जिला ब्यूरो
क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (बीएसएफ) के एक जवान पर गश्त के दौरान भालू ने हमला कर दिया। इस हमले में जवान घायल हो गया, जिसे तुरंत उपचार के लिए पखांजूर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।यह घटना परतापुर थाना क्षेत्र के कटगांव कैंप का है। जानकारी के अनुसार जवान अपनी टीम के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे, तभी अचानक एक भालू ने उन पर पीछे से हमला कर दिया। इस हमले में जवान बुरी तरह घायल हो गया।
हादसे के बाद, साथी जवानों ने तत्काल घायल जवान को पखांजूर सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। हमले के बाद से क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है और वन विभाग के अधिकारियों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।