Type Here to Get Search Results !
BREAKING

चिरमिरी: चिरमिरी नगर निगम सफाई.कर्मचारी बोले – मजदूरी नहीं मिलती समय पर, ऊपर से करवाया जा रहा जबरन ओवरटाइम! काम

 ---



चिरमिरी नगर निगम सफाई.कर्मचारी बोले – मजदूरी नहीं मिलती समय पर, ऊपर से करवाया जा रहा जबरन ओवरटाइम! काम 



-- विनोद कुमार पांडे ब्यूरो चीफ चिरमिरी नगर निगम की खबर


नगर निगम कर्मचारियों की दर्दनाक स्थिति : मेहनत तो पूरी, लेकिन हक से महरूम – अतिरिक्त काम के बावजूद समय पर नहीं मिल रही मजदूरी



चिरमिरी

नगर पालिक निगम चिरमिरी के सफाई कर्मियों ने अपनी पीड़ा खुलकर रखी है। कर्मचारियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए शिकायत की है कि उनसे सुबह 6:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक यानी पूरे 8 घंटे की ड्यूटी ली जाती है, इसके बाद भी अतिरिक्त 1-2 घंटे जबरन काम कराया जा रहा है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि मजदूरी समय पर नहीं मिलती, जिससे परिवार पालने में कठिनाई हो रही है।


कर्मचारियों का कहना है कि चिरमिरी जैसे शहर में रोजगार के विकल्प सीमित हैं, इसलिए नौकरी छोड़ना उनके लिए संभव नहीं है। मजबूरी में अधिकारी और निगम प्रशासन की मनमानी सहनी पड़ रही है। कर्मचारियों ने सवाल उठाया है कि जब शहर की सफाई व्यवस्था और स्वच्छता पूरी तरह उन्हीं पर टिकी है, तो उनकी मेहनत का उचित सम्मान क्यों नहीं हो रहा?


कर्मचारियों ने इस बात पर भी रोष जताया कि निगम प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारी उनकी समस्याओं की ओर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहे। उन्होंने कहा कि "हम सफाई कर्मियों के बिना शहर की तस्वीर की कल्पना भी नहीं की जा सकती, फिर भी हमारी मेहनत को अनदेखा कर हमारा शोषण किया जा रहा है।"

ज्ञापन में कहा गया है कि यदि स्थिति नहीं सुधरी और समय पर भुगतान व अतिरिक्त काम से राहत नहीं मिली, तो कर्मचारी आंदोलन का रास्ता चुनने पर मजबूर होंगे।


कर्मचारियों ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, हस्ताक्षरकर्ता –


1. अवधेश



2. अविनाश



3. छोटेलाल



4. ललन



5. सुरेन्द्र



6. शिवकुमार


 अब सवाल यह है कि क्या जिला प्रशासन और नगर निगम जिम्मेदार अधिकारी इन सफाई कर्मियों की इस आवाज़ को सुनेंगे? या फिर चिरमिरी नगर निगम के ये मेहनतकश कर्मचारी यूँ ही समय पर वेतन और और अतिरिक्त एक घंटा कार्य पर.न्याय के लिए भटकते रहेंगे।



---

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe