Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

फतेहपुर: जहानाबाद के चेयरमैन सपा नेता ने बाढ़ पीड़ितों के पोछें आंसू, राहत सामग्री वितरित कर हरसंभव मदद का दिलाया भरोसा

 सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी 


*जहानाबाद के चेयरमैन सपा नेता ने बाढ़ पीड़ितों के पोछें आंसू, राहत सामग्री वितरित कर हरसंभव मदद का दिलाया भरोसा*

फतेहपुर, जिले के आदर्श नगर पंचायत कोड़ा जहानाबाद के चेयरमैन सपा नेता सैय्यद आबिद हसन ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। चेयरमैन के पहुंचते ही बाढ़ पीड़ित गले लगकर फफक-फफक कर रो पड़े। चेयरमैन ने जहां उनके आंसू पोछे वहीं खाद्य सामग्री का वितरण कर उन्हें भरोसा दिलाया कि सभी की हरसंभव मदद की जाएगी। बताते चलें कि बाढ़ प्रभावित ग्राम सभा दसौली, ललौली, शिवदास का डेरा, कललू डेरा, धनिया डेरा, पिपरूवा डेरा, महिपाल डेरा में हालात बद से बदतर हो गए हैं। बाढ़ के पानी के चलते कई कच्चे मकान टूटकर गिर गए हैं। जिससे लोग ऊंचाई पर पहुंचकर तिरपाल डालकर रहने के लिए विवश हैं। गुरूवार को आदर्श नगर पंचायत जहानाबाद के चेयरमैन सैय्यद आबिद हसन अपने समर्थकों के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे। चेयरमैन को अपने बीच देखकर कई बाढ़ पीड़ित उनके गले लग कर रो पड़े। चेयरमैन श्री हसन ने बाढ़ पीड़ितों के आंसू पोछे।


 उन्होने कहा कि आपदा की स्थिति में वह सभी के साथ खड़े हैं। बाढ़ पीड़ितों को शासन से हरसंभव मदद दिलाने का काम किया जाएगा। उन्होने कहा कि बाढ़ की त्रासदी से निपटने के लिए जिलाधिकारी से मुलाकात कर मांगे भी उठाई जाएंगी। उन्होने बाढ़ पीड़ितों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण कर राहत पहुंचाने का काम किया।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe