Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

पखांजूर: बांदे में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगे ग्रामीण

 पखांजूर : बांदे में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगे ग्रामीण।

ब्यूरो रिपोर्ट 

आजादी के 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में, बांदे पुलिस, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 94वीं बटालियन के जवानों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मिलकर बांदे में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया। यह यात्रा बांदे के दुर्गा मंदिर चौक से शुरू होकर मुख्य मार्गों से गुजरी और इसका समापन बस स्टैंड पर हुआ। यात्रा में शामिल सभी लोगों ने हाथों में तिरंगा झंडा थामे हुए थे। इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय हिंद जैसे देशभक्ति नारे गूंजते रहे, जिससे क्षेत्र का माहौल पूरी तरह से देशभक्तिमय हो गया।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों के मन में देशभक्ति की भावना को जागृत करना और स्वतंत्रता दिवस के महत्व को बताना था।

 94वीं बटालियन के कमांडेंट ने बताया इस तरह के आयोजन से न केवल हमारे जवानों का मनोबल बढ़ता है, बल्कि यह आम जनता को भी देश के प्रति अपने कर्तव्य और जिम्मेदारी का एहसास कराता है।"

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर जवानों और जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया।

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe