*बांदे हाई स्कूल में पालक और शिक्षक का मेघा सम्मेलन संपन्न*
*रिपोर्टर -उत्तम बनिक पखांजूर*
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बांदे विकासखंड कोलीवाडा जिला कांकेर में पालक और शिक्षक का मेगा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें शासन के निर्देश अनुसार विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर हेलो एवं विद्यार्थी के विकास पर महत्वपूर्ण निर्णय एवं प्रस्ताव लिए गए, इस बैठक में पालक,शिक्षक एवं जनप्रतिनिधि शामिल होकर विद्यार्थियों की उपस्थिति में मासिक आकलन अनुशासन शिक्षक बालकों के मध्य समन्वय एवं अन्य बिंदुओं पर चर्चा कर सहमति जताई, मुख्य रूप से बांदे थाना प्रभारी श्री मनीष नेताम ने साइबर सेल से संबंधित क्राइम पर बच्चों और पालकों को महत्वपूर्ण जानकारियां दी , इससे बचने के कई प्रकार के उपाय एवं समझाईस दिए, उससे महत्वपूर्ण बांदे क्षेत्र में यातायात संबंधी जानकारी का अभाव है जिसके चलते आए दिन दुर्घटना घट रही है इस पर जोर देते हुए
यातायात का पालन करना सबको अनिवार्य बताया और दुर्घटना से बचने का उपाय बताए, शाला विकास समिति के अध्यक्षा एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुनीता मंडल ने स्कूल की मूलभूत सुविधाओ को पूर्ण करने का आश्वासन दिये, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष एवं विष्णुपुर पंचायत के पूर्व सरपंच रतन हालदार ने स्कूल के विकास के कार्य में जितना संभव हो सके उतना सहयोग करने का आश्वासन दिया, साथ ही स्कूल के प्राचार्य श्री के एस घरामी, प्रधान पाठक श्री टी के राय, श्री के सिकदार, एस आर नेताम, लोकेश कौराम, जितेंद्र कुमार, जगदीश प्रसाद श्रीवास मनोज भेड़िया, रौशनी तिग्गा, श्रीमती सुमन मिंस, बबीता सिंह, सुश्री इंदु, सीमा पाल,प्रीति पाल, विशाल मंडल राजकुमार टंडन,आर जांगड़े,श्रीमती रीता,संजना, अंकुश, श्री रेशमा दास, श्रीपुरम एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकागण उपस्थित रहकर हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं का हर संभव विकास के लिए मन प्राण से प्रयास करेंगे स्कूल का नाम हर क्षेत्र में आगे रखेंगे

