देसी शराब ठेका हटाने को लेकर महिलाओं में आक्रोश किया प्रदर्शन।
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई
9415707425
हरदोई , माधौगंज थाना क्षेत्र के तपनौर गांव की नई बस्ती में स्थित देसी शराब के ठेके के खिलाफ रविवार को ग्रामीण महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए मांग की कि ठेका खुलने से गांव का माहौल बिगड़ गया है स्कूली छात्राओं के साथ नशे की हालत में लोग अभद्र व्यवहार करते हैं जिससे पूरे गांव का माहौल बिगड़ रहा है।
महिलाओं ने ठेका हटाने की मांग को लेकर नारेबाजी की और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में स्थित शराब ठेके के कारण माहौल बिगड़ रहा है। शाम होते ही शराबी ठेके के आसपास जमा होने लगते हैं। नशे की हालत में वे उपद्रव करते हैं। इससे छात्राओं, स्कूली बच्चों और महिलाओं को सड़क से गुजरने में परेशानी होती है। कई बार महिलाओं और युवतियों के साथ अभद्रता की घटनाएं भी हुई हैं। ऐसी स्थिति में देसी शराब ठेका को कहीं दूसरी जगह शिफ्ट किया जाए जिससे हम और हमारे बच्चों का भविष्य उज्जवल हो सके।
मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने कुछ समय की मांग करके और ठेका हटवा कर दूसरी जगह शिफ्ट कराने आश्वासन दिया इस मौके पर ग्रामीणों ने महिलाओं की बात का समर्थन किया मौके पर तहसीलदार बिलग्राम आबकारी इंस्पेक्टर थाना अध्यक्ष माधवगंज पुलिस पुलिस बल के मौजूद रहे।

