Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

हरदोई: ऑपरेशन सिंदूर देश की सेना व शहीदों के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा

 *ऑपरेशन सिंदूर देश की सेना व शहीदों के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा।

चन्दगीराम मिश्रा 

हरदोई 

9415707425

मल्लावां हरदोई,नगर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा भगवंत नगर चुंगी पेट्रोल पंप से चलकर खादी भंडार के पास तक जाकर पुनः वापस भगवंत नगर चुंगी पर समाप्त हुई। 

तिरंगा यात्रा में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता अभय शंकर शुक्ला दीपांशु सोनी सभासद भास्कर मिश्रा भाजपा नगर अध्यक्ष अजीत कश्यप शिवराज बाबा दिनेश कश्यप गुड्डू फौजी दीपू दिवाकर उत्तम मिश्रा नंदकिशोर गुप्ता सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता व स्कूली बच्चे मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से कस्बा इंचार्ज नेहा त्यागी पुलिस बल के साथ मौजूद रही ।ऑपरेशन सिंदूर की सफलता व अपने वीर जवानों के जज्बे और हौंसले को सलाम करने के लिए मंगलवार को राघोपुर मां फूलमती देवी मंदिर से भी भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। 


इस यात्रा की अगुवाई समाजसेवी धर्मेंद्र सिंह चंदेल ने की। इसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं व आम आदमी ने भाग लिया। तिरंगा-यात्रा में प्रमुख रूप से समाजसेवी धर्मेंद्र सिंह चंदेल, नीरज सिंह चंदेल मंडल अध्यक्ष, अशोक सिंह भाजपा नेता, मेवालाल प्रधान, दीपक सिंह सुमेरपुर, शैल द्विवेदी, योगेश पांडेय, शोभित अवस्थी, सहित कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने भाग लिया। 


तिरंगा यात्रा राघोपुर मां फूलमती देवी मंदिर से निकलकर राघोपुर चौराहे से होकर गौसापुर मटियामऊ तिराहे से नई बस्ती होते हुए तपनौर चौराहे पर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का समापन हुआ। तिरंगा यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था के लिए राघोपुर चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार पांडेय हे०का०विजय कुमार व का० अंकुर पटेल मौजूद रहे।

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe