Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

फर्रुखाबाद: समूह की महिलाएं झंडा निर्माण कर 15 अगस्त की जोर-शोर के साथ तैयारी

 *रेहान ख़ान रिपोर्टर फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश 9452755077*


समूह की महिलाएं झंडा निर्माण कर 15 अगस्त की जोर-शोर के साथ तैयारी


फर्रुखाबाद में ग्राम नूरपुर में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बनाएंगी 37,000,झंडे,हर घर तिरंगा अभियान के तहत अभिमान प्रेरणा संकुल समिति ने झंडा निर्माण का उठाया बीड़ा समिति की अध्यक्ष श्रद्धा दुबे ने जानकारी देते हुए बताया समिति द्वारा विभिन्न स्थानों पर झंडा निर्माण केंद्र बनाए गए हैं जिन पर समूह की महिलाएं झंडा निर्माण कर 15 अगस्त की जोर-शोर के साथ तैयारी कर रही हैं निर्माण कार्य को सफल बनाने के लिए सुमन कोषाध्यक्ष को ग्राम गढ़िया रेखा को ग्राम नगला खैरवंद कंचन राजपूत को कुइयाबूट अनीता मौर्या को धारमपुर तथा समिति कार्यालय ढिलाबल पर रंजना,अर्चना, लक्ष्मी, अनीता, गीता व आरती, नीलम पिंकी को कार्य का संचालक बनाया गया l अगस्त नजदीक है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी 68 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा बनाना शुरू कर दिया है। उपायुक्त स्वत: रोजगार जितेंद्र ने बताया कि इस बार समूहों को प्रशासन से सात लाख झंडा बनाने का लक्ष्य मिला है।


 झंडा 13 अगस्त तक तैयार करना है। 15 अगस्त को सरकारी भवनों और प्रतिष्ठानों पर झंडा फहराया जाएगा। 68 समूहों की 280 से अधिक महिलाएं झंडा बना रही हैं। मुख्य सचिव का पत्र आने के बाद प्रशासनिक अमला हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में जुटा है। तिरंगे तीन साइज में बनाए जाएंगे। 

 


तिरंगा बनाने में कॉटन या पॉलिस्टर के कपड़े का प्रयोग होगा। समूहों को तिरंगा बनाने के लिए कपड़ा एनआरएलएम की ओर से मुहैया कराया गया है। कम समय में 37,000 झंडा बनवाने के लिए सभी ब्लॉक मिशन मैनेजर (बीएमएम) को माॅनीटरिंग के लिए लगाया गया है। उनसे रोजाना रिपोर्ट भी ली जा रही है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe