Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

एम सी बी छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री साय और प्रदेश की जनता के विश्वास पर 100 प्रतिशत खरा उतरूंगा - श्याम बिहारी जायसवाल, कैबिनेट मंत्री

 मुख्यमंत्री साय और प्रदेश की जनता के विश्वास पर 100 प्रतिशत खरा उतरूंगा - श्याम बिहारी जायसवाल, कैबिनेट मंत्री।


कैबिनेट विस्तार के बाद दो और अहम विभाग मिलने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल, पटाखों की लड़ियां जलाकर जोरदार आत्मीय स्वागत किए क्षेत्रवासी।


ब्युरोचिफ:- विनोद पांडेय 

जिला:- एम सी बी छत्तीसगढ़ 

चिरमिरी, 24 अगस्त 25। कैबिनेट विस्तार के बाद आज अपने विधान सभा पहुंचे स्थानीय विधायक व स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का जोरदार आत्मीय स्वागत क्षेत्र वासियों के द्वारा किया गया। दरअसल लंबे समय से साय सरकार में कैबिनेट विस्तार की चर्चा चल रही थी जो बीते 20 अगस्त को तीन और विधायकों को अहम जिम्मेदारी देते हुए कैबिनेट में शामिल कर लिया गया। इस तरह से अब साय कैबिनेट में कुल 14 सदस्य हो गए वही पहले से ही स्वास्थ्य मंत्री का जिम्मा संभाल रहे स्थानीय विधायक को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, चिकित्सा शिक्षा, 20 सूत्रीय कार्यान्वयन के साथ साथ दो और अहम जिम्मेदारी पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास का इस केबिनेट विस्तार के बाद सौंप दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल अब पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास की भी जिम्मेदारी संभालेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार में CM के बाद दूसरे बड़े नेता के रूप में श्याम बिहारी जायसवाल को प्रदेश में देखा जाने लगा है और इसी खुशी के मौके पर क्षेत्र की जनता ने अपने विधायक का स्वागत करने भरी बरसात में भी भाजपा कार्यालय चिरमिरी बड़ा बाजार पहुंचे जहां मंत्री के आगमन पर पटाखों की लड़ियां जलाई गई और ढोल नगाड़ों के धुन पर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर चिरमिरी भाजपा कार्यालय पहुंचे मंत्री जी सबसे पहले भाजपा की रीढ़ कहे जाने वाले महापुरुषों समेत भारत माता के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर नमन किया और इसके बाद भाजपा कार्यालय में एकत्र हुए जिले और मंडल के पदाधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि कैबिनेट विस्तार मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार होता है, उन्होंने मेरे जैसे कार्यकर्ता को पहले स्वास्थ्य विभाग की अहम जिम्मेदारी दी और अब पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास की जिम्मेदारी दी है, निश्चित तौर पर मुख्यमंत्री जी, भाजपा और प्रदेश की जनता के उम्मीदों पर 100 प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करूंगा। उक्त स्वागत कार्यक्रम में निगम के महापौर राम नरेश सिंह, पूर्व महापौर डमरू बेहरा, सभापति संतोष सिंह, मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम सोनकर, मंडल महामंत्री रीत जैन, धर्मेंद्र त्रिपाठी, जिला महामंत्री द्वारिका प्रसाद जायसवाल, राम लखन सिंह, समुद्दीन सिद्दीकी, विधायक प्रतिनिधि राजू नायक, राजकुमार बधावन सहित भाजपा के जिला और मंडल पदाधिकारीगण, महिला मोर्चा और पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महिला विंग मौजूद रहे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe