Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

चित्रकूट: पुलिस उपमहानिरीक्षक, चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बाँदा द्वारा कर्वी में रूट मार्च, मोहर्रम त्योहार को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा

 पुलिस उपमहानिरीक्षक, चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बाँदा द्वारा कर्वी में रूट मार्च, मोहर्रम त्योहार को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा…


रिपोर्ट - पंकज तिवारी, TTN24 न्यूज

चित्रकूट - पुलिस उपमहानिरीक्षक, चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बाँदा राजेश एस. द्वारा जनपद चित्रकूट में कानून-व्यवस्था की समीक्षा के तहत कर्वी नगर में रूट मार्च किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी चित्रकूट शिवशरणप्पा जी. एन. एवं पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह भी उनके साथ उपस्थित रहे।

 मोहर्रम पर्व को सकुशल संपन्न कराए जाने एवं शांति एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से यह रूट मार्च कोतवाली कर्वी पुलिस बल के साथ नगर के मिश्रित आबादी क्षेत्र व भीड़-भाड़ वाले इलाकों में किया गया। DIG महोदय द्वारा मोहर्रम की 9वीं तिथि (05 जुलाई 2025) एवं 10वीं तिथि (06 जुलाई 2025) को ताजिया जुलूसों के संभावित मार्गों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए कर्बला स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था का भी गहन जायजा लिया गया। उन्होंने मौके पर ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ कर्तव्यों के निर्वहन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

रूट मार्च के दौरान निम्न अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। 1. सत्यपाल सिंह – अपर पुलिस अधीक्षक, चित्रकूट। 2. राज कमल – क्षेत्राधिकारी नगर। 3. उपेंद्र प्रताप सिंह – प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली कर्वी। 4. प्रवीण कुमार सिंह – पीआरओ सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण।

पुलिस प्रशासन जनसुरक्षा हेतु सतर्क है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe