Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

हरदोई: दो पक्षों में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

 *दो पक्षों में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल*।                            


चन्दगीराम मिश्रा 

हरदोई 

9415707425

मल्लावां थाना अंतर्गत नगर में दो पक्षों के झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में पुरुष महिलाएं बच्चे एक दूसरे के ऊपर पत्थर बाजी और लाठी डंडो से हमलावर है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने मामले को संज्ञान लेकर सात लोगों को हिरासत में लिया है । 


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला गंगा रामपुर निवासी राबिया खातून ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि शुक्रवार की दोपहर में पुरानी रंजिश को लेकर मोहल्ले के ही इश्तियाक कुछ लोगों को लेकर घर पर आकर गाली गलौज करने लगे। रोके जाने पर ईंट पत्थरों से हमला कर दिया जिससे जीशान रियाज और जावेद घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से नजमा पत्नी आसिफ ने बताया कि रंजिश के चलते राबिया और उनके साथियों ने परिवार के पप्पू और इस्तियाक को मारपीट कर घायल कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमलावर होकर पत्थर बाजी कर रहे हैं।


इस संबंध में क्षेत्राधिकारी के अनुसार पुलिस ने दोनों पक्षों से सात लोगों को हिरासत में लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe