Type Here to Get Search Results !
BREAKING

ठाकुरगंगटी: जिला स्तरीय अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न

 जिला स्तरीय अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न।


ठाकुरगंगटी झारखंड 

राजकुमार किशोर 

दिनांक 15/07/2025 को समाहरणालय स्थित सभागार उपायुक्त-सह-जिला-दंडाधिकारी श्रीमती अंजली यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आहूत की गई। 


उक्त बैठक के दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी श्रवण राम के द्वारा उपायुक्त श्रीमती अंजली यादव एवं पुलिस अधीक्षक गोड्डा मुकेश कूमार सहित अन्य अधिकारियों को जानकारी दी गई कि वर्तमान में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत् कल्याण विभाग के समक्ष 18 मामलें सामने आए हैं।बैठक के दौरान उपायुक्त के दौरान 18 मामलों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए। उक्त बैठक के दौरान विभिन्न थानों में दर्ज प्राथमिकी के आलोक में पुलिस अधीक्षक गोड्डा द्वारा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अधिनियम 1989 के तहत् पीड़ितों को प्रथम किस्त की राहत राशि प्रदान करने की अनुशंसा की गई। मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी ,गोड्डा श्रवण राम , माननीय विधायक प्रतिनिधि गोड्डा , पोड़ैयाहाट सहित कार्यालय कर्मीगण मौजूद रहे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe